Entertainment

‘टॉक्सिक’ पर नहीं चली कैंची, बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट, भड़के यूजर्स ने सेंसर बोर्ड को बताया अंधा

Last Updated:August 21, 2026, 11:36 IST

सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड रिवेंज-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के ए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है. इतनी हिंसक फिल्म को बिना किसी सीन पर कैंची चलाए हरी झंडी मिलने पर इंटरनेट पर लोग काफी हैरान हैं और सेंसर बोर्ड के दोहरे रवैये पर सवाल उठने लगे हैं. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

ख़बरें फटाफट

 'टॉक्सिक' को बिना कट के मिला A सर्टिफिकेट, भड़के यूजर्स ने CBFC पर उठाए सवालZoomसेंसर बोर्ड के दोहरे रवैये पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स.

नई दिल्ली. कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है. सीबीएफसी ने इस फिल्म को बिना किसी कट के ए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है. रिवेंज आधारित इस फिल्म को अब तक की सबसे बोल्ड और हिंसक भारतीय फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. ऐसे में जब सेंसर बोर्ड से बिना किसी सीन पर कैंची चलाए फिल्म को पास करने की खबर सोशल मीडिया पर आई, तो सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए, क्योंकि भारतीय सेंसर बोर्ड अक्सर फिल्मों में कट लगाने के लिए जाना जाता है.

‘टॉक्सिक’ को पिछले हफ्ते ही सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई थी. सीबीएफसी सर्टिफिकेशन के मुताबिक, कन्नड़ और अंग्रेजी में बनी इस फिल्म का कुल रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट है. सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से सिर्फ दो शब्द और डायलॉग को बदलने और म्यूट करने को कहा है. ऐसा ही बदलाव अंग्रेजी सबटाइटल में भी करने के लिए बोला गया है. इसके अलावा नियमानुसार धूम्रपान और शराब विरोधी वैधानिक चेतावनी जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. इन दो मामूली बदलावों के अलावा फिल्म के किसी भी सीन पर कोई कैंची नहीं चलाई गई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj