World

SCO Summit Live: बिश्केक में मोदी-पुतिन-शी का महामिलन, SCO में आज बनेगा बड़ा समीकरण, दुनिया की नजर भारत पर

Last Updated:August 31, 2026, 12:12 IST

SCO Summit Live News: SCO समिट 2026 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुके हैं. दो दिवसीय सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस…और पढ़ेंबिश्केक में मोदी-पुतिन-शी का महामिलन, SCO में आज बनेगा बड़ा समीकरणZoom

SCO समिट तियानजिन. (फाइल फोटो)

SCO Summit News: सेंट्रल एशिया में सोमवार से कूटनीति का बड़ा मंच सज गया है. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO का 26वां शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत कई देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. दो दिन चलने वाली इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, वैश्विक घटनाक्रम और सदस्य देशों के बीच सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ही किर्गिस्तान पहुंच चुके हैं और सम्मेलन के दौरान कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें भी कर सकते हैं.

बिश्केक में जुटे दुनिया के बड़े नेता

SCO के इस सम्मेलन में संगठन के 10 सदस्य देश, 15 पार्टनर देश और 2 ऑब्जर्वर देश शामिल हैं. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा और रणनीतिक चुनौतियां बढ़ी हुई हैं. ऐसे में SCO के मंच पर रूस, चीन और भारत समेत प्रमुख देशों की मौजूदगी को काफी अहम माना जा रहा है.

इस साल SCO अपनी स्थापना के 25 साल भी पूरे कर रहा है. संगठन की शुरुआत 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी. भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके सदस्य बने. इसके बाद ईरान 2023 और बेलारूस 2024 में संगठन में शामिल हुए.

PM मोदी-पुतिन की होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का सबसे अहम हिस्सा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक हो सकती है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं की मुलाकात SCO सम्मेलन के इतर तय है. इस बातचीत में भारत और रूस के रिश्तों के पूरे दायरे की समीक्षा होने की उम्मीद है. हाल ही में मॉस्को में भारत-रूस इंटर-गवर्नमेंटल कमीशन की बैठक भी हुई थी. ऐसे में मोदी और पुतिन उस बैठक के नतीजों के साथ-साथ दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों पर भी बात कर सकते हैं. यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी हाल ही में रूस के दौरे पर पुतिन से मिले थे. उन्होंने क्रेमलिन में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं भी दी थीं.

शी जिनपिंग से भी हो सकती है मीटिंग

SCO सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की संभावना है. दोनों नेताओं की संभावित बैठक पर खास नजर रहेगी, क्योंकि भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा से जुड़े मुद्दे और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत चलती रही है. हालांकि इस मुलाकात का अंतिम एजेंडा अभी सामने नहीं है, लेकिन SCO जैसा मंच दोनों देशों के नेताओं को आमने-सामने बातचीत का अवसर देता है.

SCO Summit 2026 LIVE: SCO समिट में हिस्सा लेने किर्गिस्तान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन

SCO समिट लाइव: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन SCO सदस्य देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तेहरान से बिश्केक, किर्गिस्तान रवाना हो गए हैं. वह सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे.

Kyrgyzstan LIVE: बिश्केक में PM मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारतीय समुदाय से मिले

किर्गिस्तान लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिश्केक में महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. किर्गिस्तान यात्रा के दौरान उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की.

First Published :

August 31, 2026, 11:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj