‘वह 1 टॉमबॉय थीं’, 20 साल बड़े आदमी से शादी करने के लिए भागी थीं आशा भोसले, उषा मंगेशकर ने बताया मुलाकात का किस्सा

Last Updated:July 04, 2026, 16:13 IST
उषा मंगेशकर ने दिवंगत बहन आशा भोसले को याद किया. उन्होंने बताया कि आशा ने गणपत राव संग शादी करने के लिए घर छोड़ दिया था. इसके बाद वह बरसों बाद एक स्टुडियो में एक गाने के लिए पहली बार मिलीं. उन्होंने बताया कि आशा के घर छोड़कर भागने के फैसले से परिवार में तनाव पैदा हो गया था. हालांकि, जब आशा ने अपने बेटे हेमंत को जन्म दिया, तो परिवार के साथ उनकी दूरी धीरे-धीरे कम होने लगी.
ख़बरें फटाफट
उषा मंगेशकर ने दिवंगत बहन आशा भोसले को याद किया.
मुंबई. आशा भोसले का इस साल 12 अप्रैल को निधन हुआ. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ. उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए. फिल्मी गानों के साथ-साथ पॉप सॉन्ग भी गाए. उनके निधन के 2 महीने बात उनकी बहन उषा मंगेशकर ने आशा से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कई सालों तक दोनों ने बात नहीं की थी. बरसों बाद वह तब मिले, जब एक फिल्म का गाना दोनों को मिलकर गाना था. यह पल उषा के लिए सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर खास नहीं था, बल्कि यह पहली बार था जब उन्होंने आशा को घर छोड़ने के बाद देखा था.
आशा भोसले ने कम उम्र में गणपतराव भोसले से शादी की थी और घर छोड़ दिया था. उस वक्त आशआ 16 साल की थीं. गणपत आशा से 20 साल बड़े थे. फिल्मफेयर से बात करते हुए उषा ने बताया कि जब वे आशा से मिलीं, तब उनकी बहन पहले ही हेमंत की मां बन चुकी थीं.
उषा मंगेशकर ने कहा, “यह शादी के बाद पहली बार था जब मैं उन्हें देख रही थी. वे तभी हेमंत की मां बनी थीं. उन्होंने घर छोड़ा था जब वे करीब 15-16 साल की थीं. और अब, इतने सालों बाद, वह पहली बार था जब मैं उन्हें फिर से देख रही थी.” उन्होंने बताया कि वे आशा को देखते रह गईं. उनके सामने जो तस्वीर थी, वह बचपन में याद वाली बहन से बिल्कुल अलग थी.
बचपन में टॉम्बॉय थीं आशा भोसले
उषा मंगेशकर ने कहा, “उससे पहले, मैं उन्हें सिर्फ एक छोटी-सी टॉम्बॉय के रूप में याद करती थी, जो पैंट-शर्ट पहनती थी, वेस्टकोट पहनती थी, सिर्फ सात-आठ साल की, साइकिल चलाती हुई, इधर-उधर घूमती हुई, लड़ाइयां करती हुई. मैंने उन्हें हमेशा ऐसे ही देखा था. इसलिए मैंने सोचा था कि वे अब भी वैसी ही होंगी—हंसती-मजाक करती, सबको चिढ़ाती, मज़ाक में पीछे पड़कर मारने को तैयार.”
आशा भोसले ने लगाई थी उषा मंगेशकर को डांट
उषा मंगेशकर ने कहा, “लेकिन जब मैंने उन्हें देखा, तो बस उन्हें घूरती रह गई. उनके माथे पर बड़ा-सा टीका लगा था. बाल बंधे हुए थे, वे सादी सफेद साड़ी पहने हुए थीं. हाथों में सोने के कंगन थे और कलाई पर घड़ी. और उन्होंने मुझे देखा.” उषा ने आगे बताय कि आशा ने तुरंत उनके बिखरे बालों पर ध्यान दिया और उन्हें ठीक से पिन न लगाने के लिए डांटा. उस मुलाकात को याद करते हुए उषा ने कहा कि शादी के बाद आशा के बोलने का तरीका पूरी तरह बदल गया था.
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



