Rajasthan

SI Paper Leak Accused Profile Dinesh Kilka Rakesh Gujjar SOG

Last Updated:July 02, 2026, 12:46 IST

SI Paper Leak Case: एसओजी ने एसआई भर्ती-2021 पेपरलीक में शाहपुरा के ‘MAD फाउंडेशन’ कोचिंग संचालक दिनेश किलका (10 हजार का इनामी) और पेपर सप्लायर राकेश कुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया है. राकेश ने कुख्यात शेरसिंह मीणा गैंग के अरुण शर्मा से पेपर लेकर दिनेश किलका को 35 लाख रुपये में बेचा था. इसके बाद दिनेश ने इसे दो अभ्यर्थियों अविनाश (86वीं रैंक) और परमेश (180वीं रैंक) को क्रमशः 20 लाख और 16 लाख रुपये में बेचकर परीक्षा से पहले पढ़ाया था. दोनों मुख्य आरोपी 4 जुलाई तक एसओजी की रिमांड पर हैं.

ख़बरें फटाफट

SI पेपरलीक के दो बड़े चेहरे बेनकाब: कौन हैं दिनेश किलका और राकेश गुर्जर?Zoomकौन हैं दिनेश किलका और राकेश गुर्जर? जिन्हें SOG ने एसआई पेपरलीक में दबोचा

जयपुर. राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2021 के पेपरलीक की परतों को उधेड़ रही स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने दो और बड़े किरदारों को बेनकाब किया है. एसओजी ने 10 हजार रुपये के इनामी दिनेश किलका और उसके मुख्य मददगार राकेश कुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई भले ही रूटीन गिरफ्तारी जैसी लगे, लेकिन इस नेटवर्क के भीतर इन दोनों का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था. शिक्षा नगरी और कोचिंग की आड़ में इन चेहरों ने किस तरह लाखों रुपये का सौदा कर राजस्थान के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया.

दिनेश किलका जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा इलाके का रहने वाला है. वह क्षेत्र में एक रसूखदार शिक्षक और कोचिंग संचालक के रूप में जाना जाता था. दिनेश शाहपुरा में ‘MAD फाउंडेशन’ नाम से एक नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाता था. बाहर से यह संस्थान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने का दावा करता था, लेकिन पर्दे के पीछे दिनेश इसे ‘पेपरलीक और सॉल्व्ड पेपर’ की मंडी बना चुका था. दिनेश खुद सीधे तौर पर पेपर चोरी नहीं करता था, बल्कि वह बड़े गिरोहों से संपर्क कर ‘कस्टमर (अभ्यर्थी)’ ढूंढने और उन्हें सीक्रेट लोकेशन पर पेपर रटवाने का काम करता था. एसआई भर्ती परीक्षा से ठीक पहले दिनेश के पास जब लीक पेपर पहुंचा, तो उसने दो अभ्यर्थियों से सौदा किया. उसने शाहपुरा के अविनाश पलसानिया को 20 लाख रुपये में और त्योदा (सांभर) के परमेश चौधरी को 16 लाख रुपये में पेपर का सौदा तय किया. परीक्षा से कुछ घंटे पहले उसने दोनों को एक सुरक्षित ठिकाने पर ले जाकर पूरा सॉल्व्ड पेपर उंगलियों पर रटवाया. दिनेश की इस ‘ट्यूशन’ का असर यह हुआ कि अविनाश ने परीक्षा में 86वीं रैंक और परमेश ने 180वीं रैंक हासिल कर ली. दोनों का अंतिम चयन भी हो गया, लेकिन एसओजी की जांच आगे बढ़ी तो अविनाश को अगस्त 2024 में और परमेश को सितंबर 2025 में सलाखों के पीछे भेज दिया गया. दिनेश तब से फरार था और एसओजी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

राकेश कुमार गुर्जर (कड़ी जोड़ने वाला ‘सप्लायर’, जिसने 35 लाख में बेचा ईमान)

राकेश कुमार गुर्जर इस पूरे खेल में एक ‘मिडिल-मैन’ यानी ब्रिज (कड़ी) की भूमिका में था. उसका काम बड़े माफिया गिरोह से पेपर उठाकर स्थानीय स्तर के दलालों तक पहुंचाना था. राकेश गुर्जर का सीधा संपर्क राजस्थान के कुख्यात पेपरलीक माफिया शेरसिंह मीणा गिरोह के मुख्य सदस्य अरुण शर्मा (गिरफ्तार, जुलाई 2024) से था. राकेश ने अपनी चालाकी से अरुण शर्मा के जरिए परीक्षा से पहले आरपीएससी (RPSC) से लीक हुआ असली प्रश्नपत्र हासिल किया. इसके बाद उसने कोचिंग संचालक दिनेश किलका से संपर्क साधा. राकेश ने यह लीक पेपर दिनेश किलका को 35 लाख रुपये की नकद राशि में बेच दिया. राकेश ने इस सौदे से रातों-रात लाखों रुपये का मुनाफा कमाया और खुद को बैकस्टेज कर लिया ताकि पुलिस की नजरों में न आ सके.

4 जुलाई तक रिमांड, कड़ियां खंगाल रहे एडीजी विशाल बंसलएसओजी के एडीजी विशाल बंसल के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों को दबोचने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 4 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया है. एसओजी अब दिनेश किलका की ‘MAD फाउंडेशन कोचिंग’ के पिछले 5 साल के रिकॉर्ड और बैंक खातों को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एसआई भर्ती के अलावा क्या इस कोचिंग के जरिए रीट (REET), कनिष्ठ अभियंता या अन्य परीक्षाओं के पेपर भी बेचे गए थे? वहीं, राकेश गुर्जर से यह उगलवाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अरुण शर्मा से खरीदे गए पेपर को दिनेश किलका के अलावा राजस्थान के और किन-किन जिलों के दलालों को सप्लाई किया था. इस बड़ी कार्रवाई के बाद इस महाघोटाले में अब तक कुल 149 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj