Rajasthan

Silver Price Crosses 2 Lakh Per KG in Rajasthan, Gold Hits Record High | Rajasthan Sarafa Market Update.

Rajasthan Silver Gold Price Today: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. ताजा कारोबार में चांदी की कीमतों में एक ही दिन में करीब ₹5,000 प्रति किलो की भारी छलांग लगी है, जिसके बाद शुद्ध चांदी का भाव ₹2,00,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. उदयपुर के होलसेल व्यापारी गणेश डागलिया का कहना है कि साल के अंत तक चांदी इस स्तर पर पहुंचेगी, इसका अनुमान पहले नहीं लगाया गया था. महज एक सप्ताह के भीतर चांदी करीब ₹20,000 प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है, जिससे सर्राफा बाजार में व्यापारियों और निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है.

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी का दौर जारी है. राजस्थान सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,33,600 प्रति 10 gram के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, जेवराती सोना (22 कैरेट) ₹1,22,910 प्रति 10 gram पर कारोबार करता नजर आया. 18 कैरेट सोने की कीमत भी ₹1,00,000 के करीब पहुंच गई है. व्यापारियों के अनुसार, वेडिंग सीजन होने के कारण जेवराती सोने की मांग में भारी इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है.

वैश्विक कारणों से बढ़ रही हैं कीमतेंबाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती, डॉलर के मूल्य में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर तेजी से बढ़ा है. सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में यह उछाल देखा जा रहा है. इसके अलावा, घरेलू बाजार में त्योहारी और शादी-ब्याह के सीजन की मांग ने भी स्थानीय बाजार में कीमतों को नई ऊंचाई दी है.

प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के ताजा भावराजस्थान के विभिन्न शहरों में भावों में मामूली अंतर देखा जा रहा है:

जयपुर: चांदी ₹2,06,000 | 24K सोना ₹1,33,800

जोधपुर: चांदी ₹2,04,500 | 24K सोना ₹1,33,900

उदयपुर: चांदी ₹2,05,000 | 24K सोना ₹1,33,800

कोटा: चांदी ₹2,03,000 | 24K सोना ₹1,33,500

निवेशकों को फायदा, ग्राहकों को झटकाकीमतों में आए इस जबरदस्त उछाल का सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ रहा है. शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करने वाले परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. दूसरी ओर, जिन लोगों ने लंबे समय के लिए सोने-चांदी में निवेश किया था, उनके लिए यह दौर भारी मुनाफे वाला साबित हो रहा है. कारोबारियों का मानना है कि यदि यही रुख जारी रहा, तो जल्द ही सोने और चांदी के दाम और भी नए रिकॉर्ड बना सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj