गलत दिशा में सोने से इंसान बनता है दरिद्र? जानिए कौन सी दिशा बदल सकता है भाग्य – हिंदी

होमवीडियोधर्म
गलत दिशा में सोने से इंसान बनता है दरिद्र? जानिए कौन सी दिशा बदल सकता है भाग्य
गलत दिशा में सोने से इंसान बनता है दरिद्र? जानिए कौन सी दिशा बदल सकता है भाग्य
Right Sleeping Direction : अक्सर लोग अच्छी नींद के लिए महंगे गद्दे और आरामदायक कमरे पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक छोटी सी गलती उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर देती है और वो है सोने की गलत दिशा. करौली से सामने आई इस जानकारी में वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने की दिशा का गहरा असर हमारे जीवन, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर पड़ता है. वास्तु एक्सपर्ट पंडित दीपक शर्मा के मुताबिक अगर आप सिर उत्तर दिशा में रखकर सोते हैं, तो यह आपकी ऊर्जा को असंतुलित कर सकता है और इसके कारण तनाव, बेचैनी और नींद में बाधा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
वहीं, दक्षिण दिशा में सिर करके सोना सबसे शुभ माना गया है, जिससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और मन शांत रहता है. पूर्व दिशा में सोना भी एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाने में मदद करता है, खासकर छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिशा बेहद फायदेमंद मानी जाती है. अगर आप भी बिना वजह थकान, आलस्य या तनाव महसूस कर रहे हैं, तो हो सकता है आपकी सोने की दिशा ही इसकी वजह हो.




