ANTF पर तस्करों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर, साथी गिरफ्तार

Last Updated:August 06, 2026, 09:50 IST
Bhilwara ANTF Action: भीलवाड़ा में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एएनटीएफ और तस्करों के बीच फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई में गणपत नामक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी महेंद्र गोदारा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि तस्करों की सूचना मिलने पर पुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी. मामले की जांच जारी है और हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा में एएनटीएफ और तस्करों के बीच हुई फायरिंग में एक तस्कर की मौत
भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुर थाना क्षेत्र में तस्करों की सूचना मिलने पर एएनटीएफ के अधिकारी अयूब खान के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी की. इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. तस्करों की ओर से की गई गोलीबारी के बाद एएनटीएफ टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की.
जवाबी फायरिंग के दौरान गणपत नामक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के दौरान पुलिस ने गणपत के साथी महेंद्र गोदारा को भी हिरासत में ले लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों किस गिरोह से जुड़े थे, उनके पास कौन-कौन से हथियार थे और वे किस प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी में शामिल थे.
पुलिस ने इलाके की कर रखी है घेराबंदी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटनास्थल से मिले सबूतों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है. पुलिस तस्करों के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है. महेंद्र गोदारा से पूछताछ के आधार पर कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
हिरासत में लिए गए महेंद्र गोदारा से पूछताछ जारी
एएनटीएफ ने हाल के महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान तेज किया है. इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सघन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ-साथ घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, हिरासत में लिए गए महेंद्र गोदारा से लगातार पूछताछ जारी है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.
About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer
दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
August 06, 2026, 09:50 IST



