Entertainment

Soni Razdan Khamosh Movie: 1986 की क्राइम-थ्रिलर, जिसके लिए एक्ट्रेस को 10 साल तक नहीं मिले पैसे, FLOP के बाद कहलाई कल्ट

Last Updated:September 30, 2026, 12:19 IST

विधु विनोद चोपड़ा ने साल 1986 में कल्ट फिल्म बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी. लेकिन टीवी पर खूब पसंद की गई. इसी थ्रिलर फिल्म का किस्सा सोनी राजदान ने सुनाया है.

साल 1986 में एक थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई थी खामोश. जिसे डायरेक्टर ने बनाते हुए सभी कास्ट को कह दिया था कि जब फिल्म कमाकर उन्हें पैसा देगी तो वह भी सभी एक्टर्स को पैसा दे देंगे. अब डायरेक्टर की ये बात सुन सभी स्टारकास्ट ने ये बात मान भी ली.

डायरेक्टर की कही ये बात 10 साल पुरानी हो गई और फिर अचानक एक दिन एक्ट्रेस को चेक मिलता है. वह हैरान रह जाती है और निर्देशक को कॉल करके पूछती है. तो डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने तो कहा ही था कि जब फिल्म से पैसा आने लगेगा तो वह सबको दे देंगे.

जी हां, ये किस्सा है विधु विनोद चोपड़ा का. हाल में ही ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने इस बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा एक कमाल के निर्देशक हैं. उन्होंने उनके साथ खामोश फिल्म में काम किया था. जिसकी पेमेंट उन्हें 10 साल बाद मिली थी.

Add as Preferred Source on Google

सोनी राजदान ने कहा, ‘विधु विनोद चोपड़ा एक कमाल के इंसान है. मैंने उनके साथ खामोश में काम किया था. मुझे तो नहीं लग रहा था कि वह हमें पैसे देंगे. उन्होंने हमें कहा था कि जब फिल्म बिक जाएगी और पैसे आने लगेंगे तो वह सभी को फीस दे देंगे.’

विधु विनोद चोपड़ा की ये बात सुनकर सोनी राजदान को लग रहा था कि अब तो शायद ही कभी पैसे मिलेंगे. क्योंकि खामोश बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी हालांकि बाद में इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला था. टीवी पर भी इसे खूब पसंद किया गया था.

करीब दस साल बाद सोनी राजदान के घर पर एक चेक आया. जिसे देख वह हैरान रह गई थीं. उन्होंने तुरंत विधु विनोद चोपड़ा को कॉल किया. तब उन्होंने कहा, ‘मैंने वादा किया था सोनी मैं सबकी पेमेंट करूंगा.’

खामोश विधु विनोद चोपड़ा की दूसरी फीचर फिल्म थी. इसमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, अमोल पालेकर और पंकज कपूर जैसे सितारे नजर आए थे. इसे विधु विनोद चोपड़ा ने ही प्रोड्यूस किया था.

‘खामोश’ फिल्म की कहानी रहस्यमयी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री सोनिया (सोनी राजदान) की रहस्यमयी मौत हो जाती है. पहले इसे पुलिस ओपन एंड शट केस बताते हुए खुदकुशी बताती है लेकिन फिर जो सबूत सामने आते हैं उससे पता चलता है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है. अब किसने मशहूर एक्ट्रेस को मौत के घाट उतारा और क्यों, ये आप फिल्म में देख सकेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 30, 2026, 12:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj