RE-NEET में AI के सहारे पास होने का प्लान! छात्रा ने चकमा देकर पहुंचाया मोबाइल, लेकिन 5G जैमर ने खोल दी पोल

Last Updated:June 22, 2026, 15:38 IST
NEET Exam Mobile Case: जयपुर में आयोजित RE-NEET परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. डीसीपी वेस्ट के अनुसार एक छात्रा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने में सफल रही और उसने प्रश्न पत्र की फोटो लेकर AI की मदद से सवाल हल करने का प्रयास किया. हालांकि परीक्षा केंद्र पर लगे 5G जैमर के कारण उसे नेटवर्क नहीं मिल पाया, जिससे वह न तो फोटो बाहर भेज सकी और न ही जवाब प्राप्त कर सकी. जांच में सामने आया कि छात्रा ने मोबाइल फोन को ब्रा के अंदर छिपाकर रखा था. सुरक्षा जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर में बीप की आवाज आई थी, लेकिन इसे गारमेंट के मेटल से जुड़ा बताकर नजरअंदाज कर दिया गया. परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के चलते टीम को शक हुआ और तलाशी में मोबाइल बरामद कर लिया गया.
ख़बरें फटाफट
RE Neet Exam 2026: परीक्षा केंद्र में पहुंचा मोबाइल! फोटो खींचकर AI से जवाब देने की तैयारी
जयपुर: RE-NEET परीक्षा में मोबाइल ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. डीसीपी वेस्ट ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार छात्रा ने परीक्षा केंद्र के अंदर प्रश्न पत्र की फोटो लेकर उसे AI के जरिए हल करने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा केंद्र पर लगे 5G जैमर की वजह से नेटवर्क नहीं मिल पाया और वह सवाल हल नहीं कर सकी.
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पूरे मामले में सबसे बड़ी सुरक्षा चूक परीक्षा केंद्र पर हुई, जहां सुरक्षा की तीन लेयर पार कर छात्रा मोबाइल अंदर ले जाने में कामयाब हो गई. जांच में सामने आया कि चेकिंग के दौरान मेटल डिटेक्टर में हल्की बीप की आवाज आई थी, लेकिन छात्रा ने गारमेंट में लगे मेटल की वजह से आवाज आने की बात कही थी. पुलिस के अनुसार छात्रा ने मोबाइल फोन को ब्रा के अंदर बेहद सावधानी से छुपाया हुआ था, जिसके कारण डीप स्कैन नहीं किया जा सका. परीक्षा के दौरान बार-बार झुकने पर परीक्षा ड्यूटी में तैनात टीम को शक हुआ. इसके बाद जांच करने पर छात्रा के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया.
छात्रा ने AI की मदद से सवाल हल करने की कोशिश कीमोबाइल फोन की जांच में प्रश्न पत्र की फोटो मिली है. पुलिस के मुताबिक छात्रा ने AI की मदद से सवाल हल करने की कोशिश की थी, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने के कारण वह ना तो फोटो बाहर भेज सकी और ना ही प्रश्नों के जवाब हासिल कर पाई. पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है जिससे यह साबित हो कि प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र से बाहर भेजा गया हो. बावजूद इसके मामले की गहन जांच जारी है. मोबाइल फोन की एफएसएल जांच करवाई जा रही है.
पुलिस ने छात्रा को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए हैं. मामले की जांच जारी है और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



