Success Story : 20 साल एयरफोर्स में की देश सेवा, रिटायरमेंट के बाद बने RAS 2024 टॉपर, हासिल की 5वीं रैंक

Last Updated:April 21, 2026, 20:00 IST
Success Story : एयरफोर्स के एक्स सर्विसमैन महावीर सिंह ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 में एक्स सर्विसमैन कोटे में पांचवीं रैंक हासिल की है. वह एयरफोर्स में बीस साल तक सेवा दे चुके हैं. 
Success Story : महावीर सिंह अभी राजस्थान जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर हैं.
Success Story : राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2024 का फाइनल रिजल्ट पिछले दिनों ही जारी हुआ है. जिसमें मेहनती और होनहार युवाओं ने शानदार कामयाबी हासिल की है. RPSC RAS 2024 में सीकर के रहने वाले महावीर सिंह ने एक्स सर्विसमैन कोटे में पांचवीं रैंक हासिल की है. सबसे खास बात यह है कि भारतीय वायुसेना में गरुण कमांडो के तौर पर 20 साल देश सेवा कर चुके हैं. इसके बाद उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया. उन्होंने न सिर्फ नया ख्वाब देखा बल्कि उसे पूरा भी किया.
महावीर सिंह संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो जैसे अंतरराष्ट्रीय मिशन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. जहां सेवा सिर्फ सीमा तक नहीं, बल्कि वैश्विक जिम्मेदारी बन जाती है. फिर आया रिटायरमेंट. जहां ज्यादातर लोग आराम चुनते हैं वहीं महावीर सिंह ने एक नया लक्ष्य चुना.
राजस्थान RAS 2023 भी किया था पास
महावीर सिंह ने इससे पहले RAS 2023 भी पास की थी और उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी का पद मिला था. लेकिन उनका लक्ष्य सिर्फ पास होकर कोई भी नौकरी पा लेना नहीं था. उन्होंने मकसद बेस्ट करना था. इसलिए भारतीय सेना के अनुशासन और समर्पण से वह जुटे रहे और अंतत: RAS 2024 में पांचवीं रैंक हासिल की.
राजस्थान पुलिस में बनेंगे डिप्टी एसपी
महावीर सिंह के इस बार राजस्थान पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी पद मिलने की उम्मीद है. यह सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, यह उस जज्बे की कहानी है, जो वर्दी बदल सकती है, लेकिन देश सेवा का मकसद नहीं. महावीर सिंह का सफर हमें यह सिखाता है कि अनुभव कभी रुकावट नहीं बनता, बल्कि नई शुरुआत की ताकत बनता है. कभी-कभी, जिंदगी का दूसरा इनिंग ही सबसे मजबूत होता है.
महावीर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह वायुसेना से 31 दिसंबर 2022 को रिटायर हुए थे. हालांकि उन्होंने RAS की तैयारी सेवा के दौरान साल 2020 से ही ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से शुरू कर दी थी. उन्होंने प्रॉपर तैयारी जनवरी 2023 से शुरू की.
कौन-कौन सी किताबें पढ़ी?
महावीर सिंह ने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि सोशियोलॉजी सब्जेक्ट की तैयारी मुख्यत: NCERT, NIOS और इग्नू (IGNOU) की पीडीएफ फाइलों को कंपाइल करके की. इअसके अलावा, अकाउंटिंग, ऑडिटिंग और मैनेजमेंट विषयों के लिए भी मुख्यतौर पर NCERT का ही सहारा लिया. इसके अलावा, उन्होंने कुछ विशिष्ट शिक्षकों (जैसे सुरेश राजपुरोहित) के अंग्रेजी नोट्स और NCERT आधारित संकलनों का उपयोग किया. जबकि, इकोनॉमिक्स में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यूपीएससी कोचिंग संस्थानों जैसे विजन आईएएस और वाजीराम की वेबसाइटों पर मौजूद प्रासंगिक कंटेंट का इस्तेमाल किया. राजस्थान अर्थव्यवस्था के लिए ओरिजिनल राजस्थान इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) का प्रिंट आउट लेकर अध्ययन किया.
करंट अफेसर्स की तैयारी में समाचार पत्रों के लेखों और ‘सोल्जर्स’ (Soldiers) में आने वाली जानकारियों पर विशेष ध्यान दिया. वहीं, राजस्थान के इतिहास और कला-संस्कृति के लिए 9वीं और 10वीं की नई राजस्थान अध्ययन की किताबें. साथ ही 11वीं और 12वीं की स्कैन की गई सामग्री को पढ़ा. जो टॉपिक इनमें नहीं मिले, उनके लिए उन्होंने हुक्मीचंद जैन (राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी) की पुस्तक की मदद ली.
About the AuthorPraveen Singh
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
First Published :
April 21, 2026, 20:00 IST



