Summer Vacation 2025 : यूपी, बिहार MP, राजस्थान… स्कूलों में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां, नोट कर लें तारीख

Last Updated:April 30, 2025, 17:28 IST
Summer Vacation 2025 : गर्मी की छटि्टयां शुरू होने वाली हैं. कई राज्यों में तो एक मई से ही समर वेकेशन शुरू है. आइए जानते हैं यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में समर वेकेशन शेड्यूल के बारे में. 
Summer Vacation 2025 : मध्य प्रदेश में 46 दिन का समर वेकेशन होगा.
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश में समर वेकेशन 20 मई से शुरू होगा.बिहार में समर वेकेशन 2 जून से 21 जून तक होगा.मध्य प्रदेश में समर वेकेशन 1 मई से 15 जून तक होगा.
Summer Vacation 2025 : स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स को भी गर्मी की छुटि्टयां घोषित होने का इंतजार रहता है. गर्मी की लंबी छुटि्टयों में कई परिवार ट्रिप प्लान करते हैं, तो कुछ बच्चे नानी के घर जाते हैं. कई राज्यों ने समर वेकेशन की घोषणा कर दी है. ज्यादातर राज्यों में समर वैकेशन 1 मई से शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं इस साल समर वेकेशन का शेड्यूल क्या है?
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में समर वेकेशन का ऐलान हो गया है. प्रदेश सरकार ने समर वेकेशन 20 से देने की घोषणा की है. इसी के साथ में सरकार हीट वेव यानी लू से बच्चों की सुरक्षा के लिए भी निर्देश जारी किए हैं. हालांकि यूपी के नोएडा और गाजियाबाद के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन 10 मई से ही शुरू हो जाएग.
बिहार में समर वेकेशन
बिहार के स्कूलों में समर वेकेशन 2 जून से 21 जून तक होगा. मतलब यहां 20 दिन की गर्मी की छुट्टी मिलेगी. हालांकि अवकाश के दौरान भी बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों में व्यस्त रखने की योजना है. शिक्षकों की ओर से बच्चों को होम वर्क और असाइनमेंट दिए जांएगे. ताकि बच्चे मानसिक तौर पर सक्रिय रहें.
राजस्थान में समर वेकेशन
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली खबर राजस्थान से भी आ गई है. यहां समर वेकेशन 10 मई से 30 जून तक होने की संभावना है. हालांकि अभी राजस्थान बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
मध्य प्रदेश में समर वेकेशन
मध्य प्रदेश में समर वेकेशन 1 मई से ही शुरू हो रहा है. यहां स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे. राज्य में स्कूल पुन: 16 जून को खुलेंगे.मतलब मध्य प्रदेश में 46 दिन का समर वेकेशन होगा.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
April 30, 2025, 17:28 IST
homecareer
यूपी, बिहार, MP, राजस्थान… स्कूलों में कब शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?



