ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन मां, धर्मेंद्र संग कर चुकी काम, सुनील दत्त ने फोटो देखते ही बना दिया था हीरोइन

Last Updated:April 22, 2026, 17:07 IST
हिंदी सिनेमा की वो जानी मानी एक्ट्रेस, जिन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, प्रीत जिंटा और धर्मेंद्र समेत हर स्टार के साथ काम किया. एक्टिंग के साथ राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया.सुनील दत्त ने तो इन्हें देखते ही हीरोइन बना दिया था.
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया वो हसीना, उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की और कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में दिलचस्पी लेने लगीं. यहीं से उनके एक्टिंग करियर की नींव भी पड़ी. कई हिट और ब्लॉकबस्टर दे चुकी ये एक्ट्रेस कैंसर से भी जंग लड़ चुकी है.
एक्टिंग और राजनीति दोनों ही दुनिया का एक जाना-माना वो नाम कोई और नहीं किरण खेर हैं. किरण ने टीवी पर्सनैलिटी और पॉलिटिशियन के तौर पर खुद को साबित किया है और खुद की अलग पहचान बनाई है.
किरण खेर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की. लेकिन जल्द ही वह फिल्मों और टीवी में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं. करियर की शुरुआत में उन्होंने बहुत छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया.
Add as Preferred Source on Google
असली पहचान किरण को साल 1996 में आई फिल्म सरदारी बेगम से मिली. इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला, जो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
किरण खेर की जिंदगी में सुनील दत्त और नरगिस दत्त की बहुत अहमियत रही है. बहुत कम लोग जानते हैं कि मशहूर एक्ट्रेस और अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को बॉलीवुड में उन्होंने ही लॉन्च किया था. ये खुलासा खुद सुनील दत्त ने पॉपुलर शो ‘जीना इसी का नाम है’ में किया था.
सुनील दत्त ने बताया था कि उन्होंने शुरुआत से ही देख लिया था कि वह आगे चलकर बहुत नाम कमाने वाली है. इसलिए उन्होंने अपनी एक फिल्म से किरण को लॉन्च करने का मन बनाया था.
सुनील ने इस दौरान पहली मुलाकात का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि जब मैं किरण को पहली बार मुंबई लाया तो, मेरी पत्नी नरगिस दत्त ने उन्हें पहली बार फोटो में देखा, वो उस वक्त टैलेंटेड बैडमिंटन खिलाड़ी थीं. उस फोटो को देखकर ही मैंने किरण को फाइनल कर लिया था.
यूं तो किरण खेर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. सरदारी बेगन, दोस्ताना, रंग दे बसंती, वीर जारा और देवदास जैसी फिल्मों में मां के रोल निभाए हैं. वीर जारा में वह प्रीति जिंटा की मां के रोल में नजर आई थीं. साल 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में तो वह धर्मेंद्र की पत्नी के रोल में नजर आई थीं. देवदास में उन्होंने सुमित्रा काकी का रोल निभाया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 22, 2026, 17:07 IST



