Entertainment

सुपरस्टार की लाडली, 11 साल की उम्र में कमाए 1 करोड़, फिर पूरा पैसा कर दिया चैरिटी में दान

Last Updated:May 17, 2026, 04:01 IST

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की 11 साल की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने कम उम्र में खास पहचान बनाई है. उन्होंने एक मशहूर ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन से 1 करोड़ रुपये की अपनी पहली कमाई की, जिसे उन्होंने पूरी तरह चैरिटी में दान कर सबका दिल जीत लिया. सितारा न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर फीचर होने वाली सबसे कम उम्र की स्टार किड भी हैं. वे कुचिपुड़ी और बैले डांस में माहिर हैं. उन्होंने पापा के साथ ‘पेनी’ गाने में डांस भी किया है. मल्टी-टैलेंटेड सितारा सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं.

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े और रसूखदार परिवारों में से एक की लाडली ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में लोग अपनी पूरी उम्र सोच भी नहीं सकते. इस स्टार किड ने अपनी टीनएज में कदम रखने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली. सिर्फ 11 साल की उम्र में अपने पहले प्रोफेशनल असाइनमेंट से इस बच्ची ने करीब 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसने सबको हैरान कर दिया. (फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली यह नन्हीं सेंसेशन कोई और नहीं, बल्कि तेलुगू सिनेमा के प्रिंस यानी सुपरस्टार महेश बाबू और पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा घट्टामनेनी हैं. 20 जुलाई 2012 को जन्मी सितारा अपने भाई गौतम घट्टामनेनी की छोटी बहन हैं. इतनी कम उम्र में उनके आत्मविश्वास और टैलेंट को देखकर लोग कहते हैं कि वह आगे चलकर अपने पापा की तरह राज करेंगी.<br />(फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

सितारा सिर्फ एक पॉपुलर स्टार किड नहीं हैं, बल्कि वह बहुत अच्छी डांसर भी हैं. उन्होंने बचपन से ही कुचिपुड़ी और बैले जैसी डांस फॉर्म्स की बाकायदा ट्रेनिंग ली है. लाइमलाइट से दूर सितारा को खाली समय में किताबें पढ़ना, स्विमिंग करना और पेंटिंग बनाना बेहद पसंद है. इतना ही नहीं, वह गिटार भी बहुत शानदार बजाती हैं, जिससे पता चलता है कि उनकी दिलचस्पी हर क्रिएटिव काम में है. (फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

Add as Preferred Source on Google

स्टार किड्स वैसे तो अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सितारा ने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने महज 11 साल की उम्र में एक बड़े नामी ज्वेलरी ब्रांड के लिए एड शूट किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक विज्ञापन के लिए उन्हें पूरे 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गई थी, जिसने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया.<br />(फोटो साभार: Instagram@artistrybuzz_)

इस अचीवमेंट के बाद सितारा को कई बड़े ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर भी ब्रांड का चेहरा बनने का मौका मिला. लेकिन सबसे ज्यादा दिल जीतने वाली बात यह रही कि सितारा ने अपनी इस पहली कमाई का एक भी पैसा अपने ऊपर खर्च नहीं किया. उन्होंने यह पूरी रकम (1 करोड़ रुपये) जरूरतमंदों की मदद के लिए चैरिटी में दान कर दी. अपनी बेटी के इस नेक कदम पर महेश बाबू और नम्रता को बेहद गर्व है. (फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

सितारा की लोकप्रियता का आलम यह है कि वह दुनिया के मशहूर ‘टाइम्स स्क्वायर’ (न्यूयॉर्क) के बिलबोर्ड पर नजर आ चुकी हैं. वह वहां फीचर होने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय स्टार किड हैं. उस वक्त उनके पापा महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल होकर लिखा था, ‘टाइम्स स्क्वायर को रोशन कर रही हो! तुम पर बहुत गर्व है मेरी पटाखा. ऐसे ही चमकती रहो!!’ (फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

फिल्मी पर्दे पर सितारा की एंट्री भी धमाकेदार रही. उन्होंने अपने पापा महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ के मशहूर गाने ‘पेनी’ में परफॉर्म किया था. इस गाने में उनके कमाल के डांस स्टेप्स, बेहतरीन एक्सप्रेशंस और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. (फोटो साभार: Instagram@sitaraghattamaneni)

सितारा ने हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म ‘फ्रोजन 2’ के तेलुगू डब वर्जन में नन्हीं एल्सा के किरदार को अपनी आवाज भी दी है. बच्चों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा है कि वह अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. यहां वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, मजेदार रील्स, डांस वीडियो और पर्सनल अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj