Entertainment

बेहद फिल्मी है सुरभि चंदना की रियल लाइफ Love Story: पति करण ने अपना सब काम छोड़ संवारा एक्ट्रेस का करियर

Last Updated:August 08, 2026, 15:14 IST

21 की उम्र में शुरू हुआ प्यार और 36 की उम्र में भी वही अटूट साथ! टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने खुलासा किया है कि जब वे एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं, तब पति करण अपने सारे प्लान्स और फैमिली सेलिब्रेशन छोड़कर उनके साथ ऑडिशन पर जाया करते थे. जिसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद कई खुलासे किए हैं. Amazon Prime DayTop Deals Insideबेहद फिल्मी है सुरभि चंदना और करण शर्मा की रियल लाइफ Love StoryZoom

नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी और करियर को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति करण शर्मा को लेकर कुछ बेहद दिल छू लेने वाली बातें शेयर की हैं. सुरभि का मानना है कि आज वे करियर के जिस मुकाम पर भी हैं, उसमें उनके पति का सबसे बड़ा हाथ रहा है.

आईएएनएस से बातचीत में  उन्होंने बताया कि करण ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जिंदगी के कई खास पलों तक को छोड़ दिया और हर मोड़ पर एक मजबूत पिलर बनकर उनके साथ खड़े रहे.

21 की उम्र से शुरू हुआ था साथ

सुरभि ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया कि वे दोनों 21 साल की उम्र से एक-दूसरे के साथ हैं और अब 36 साल के हो चुके हैं. इतने लंबे वक्त में दोनों ने लाइफ के हर उतार-चढ़ाव को साथ में देखा है. वे कहती हैं कि एक तरह से दोनों साथ में ही बड़े हुए हैं. सुरभि ने जब एमबीए किया, तब करण उनके साथ थे और जब करण पढ़ाई के लिए लंदन गए, तो सुरभि ने उनका साथ दिया. इसके बाद जब सुरभि ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो करण ने उनका हाथ थामे रखा और इस पूरे सफर के गवाह बने.

कार में बैठकर करते थे इंतजार

स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए सुरभि ने बताया कि जब वे ऑडिशन देने जाती थीं, तो करण खुद उन्हें अपनी कार से ले जाया करते थे. सुरभि जब लंबी लाइनों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती थीं, तब करण बिना किसी शिकायत के घंटों कार में बैठकर उनका वेट करते थे. सुरभि का स्ट्रगल उनके लिए इतना जरूरी था कि उन्होंने कई बार अपने परिवार के बड़े-बड़े फंक्शन और त्योहार तक छोड़ दिए, ताकि सुरभि अपने ऑडिशन पर ध्यान दे सकें.

मेरी कामयाबी के असली हीरो हैं करण

एक्ट्रेस ने दिल से माना कि उनकी कामयाबी का क्रेडिट करण को ही जाता है. हालांकि उनकी मां भी उन्हें ऑडिशन के लिए ले जाया करती थीं, लेकिन करण ने उनके हर छोटे-बड़े सपने का ख्याल रखा है. आज भी जब दोनों जिंदगी में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं, तो वे किसी बहुत बड़ी पार्टी के बजाय एक-दूसरे के साथ सादगी से जश्न मनाते हैं. दोनों को घूमने और अच्छा खाना खाने का बहुत शौक है, इसलिए वे अक्सर मॉस्को, मालदीव या मलेशिया जैसी जगहों पर डेट नाइट प्लान कर लेते हैं. सुरभि का कहना है कि उन्होंने और करण ने दिन-रात मेहनत की है और अपनी इस मेहनत की बदौलत ही वे आज अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर पा रहे हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय App टीम का हिस्सा हूं. App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

August 08, 2026, 15:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj