Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: घर में बेटी हो… लालबागचा राजा ने पूरी की मन्नत, अब माथा टेकने पहुंचे सूर्यकुमार यादव

होमखेलक्रिकेट
घर में बेटी हो… लालबागचा राजा ने पूरी की मन्नत, अब माथा टेकने पहुंचे सूर्या
Last Updated:September 17, 2026, 06:54 IST
Suryakumar Yadav lalbaugcha raja: अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर पर आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में मीडिया से दिल खोलकर बात की. सूर्या ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बेटी की मुराद मांगी थी और गणपति बप्पा ने इसे पूरा कर दिया.सूर्यकुमार यादव मुंबई के मशहूर गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर पर आशीर्वाद लेने पहुंचे.
मुंबई: हर गणेश भक्त की कामना होती है कि जिंदगी में कम से कम एकबार उसे मुंबई के विश्व विख्यात लालबागचा राजा के दर्शन मिल जाए. इसी चाहत के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पंडाल में सपरिवार गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने अपने कमबैक और करियर को लेकर भी खुलकर बात की. साथ ही ये भी बताया कि बप्पा के प्रति उनकी कितनी गहरी आस्था है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सूर्या लालबागचा राजा के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि:
बहुत अच्छा लग रहा है. मैं पिछले पांच-छह सालों से यहां आ रहा हूं. एक बार मैंने सोशल मीडिया पर किसी का लिखा हुआ एक नोट देखा था, जिसमें लिखा था कि भारत 2024 का वर्ल्ड कप जितेगा फिर मैं 2025 में आया, तो किसी ने लिखा था कि मेरी कप्तानी में हम 2026 में भारत में वर्ल्ड कप जीतेंगे. यहां मांगी गई मन्नतें बहुत असरदार होती हैं.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Cricketer Surya Kumar Yadav visited the Lalbaugcha Raja Ganesh Pandal and offered prayers
He said, “It feels good. I’ve been coming here for the last five or six years. I once saw a note someone had written for 2024, saying that India would win the… pic.twitter.com/ci5uv6ceQp



