Rajasthan
धौलपुर के संतर रोड पर सिस्टम फेल; गंदे पानी के सैलाब से जनता बेहाल, व्यापारियों ने खोली पोल – हिंदी

“धौलपुर का नर्क!” देखिए संतर रोड पर कैसे दूषित पानी ने छीनी शहर की रौनक
Dholpur Ground Report Video: धौलपुर के संतर रोड पर नगर परिषद की लापरवाही से नर्क जैसे हालात बन गए हैं. रोडवेज बस स्टैंड के पास चोक हुई नालियों का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य सड़क पर फैलने से व्यापार और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है. स्कूली बच्चे और राहगीर रोजाना इस दूषित कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं. बार-बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन बैठा है जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी रोष है. यह गंदगी शहर की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल कर रही है.




