Entertainment

सबको हंसाने वाले ‘बाघा’ सेट पर फूट-फूटकर रोए, रोकना पड़ गया ‘तारक मेहता…’ का शूट! वीडियो वायरल

Last Updated:June 18, 2026, 21:13 IST

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तन्मय वेकारिया उर्फ बाघा रोते नजर आ रहे हैं. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी उन्हें संभालते दिख रहे हैं. शो के सेट का माहौल अचानक गमगीन होने से शूटिंग रोकनी पड़ी थी. दरअसल, तन्मय वेकारिया निजी जिंदगी में मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं. उन्हें सेट पर अचानक अपनी मां की याद आई, जिनका कुछ वक्त पहले ही देहांत हुआ है.

ख़बरें फटाफट

सबको हंसाने वाले 'बाघा' सेट पर लगे रोने, रोकना पड़ गया 'तारक मेहता' का शूटZoomतन्मय वेकारिया टीवी शो ‘तारक मेहता’ में बाघा का रोल निभाते हैं.

नई दिल्ली: मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा उर्फ तन्मय वेकारिया काफी दुख में हैं. सबको हंसाने वाले बाघा जब सेट पर अचानक बिलख-बिलख कर रोने लगे, तो कुछ वक्त के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी. प्रोड्यूसर असित मोदी उन्हें संभालते दिखे. सेट का माहौल भी काफी गमगीन हो गया. वे बाघा-बावरी की कहानी से जुड़े एक सीन की शूटिंग के बीच अचानक इमोशनल हो गए थे. दरअसल, उन्हें अपनी मां की याद आ गई, जिनका कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ है.

तन्मय वेकारिया हर रोज की तरह अपनी कोस्टार के साथ शूटिंग के लिए तैयार थे, मगर शूट उनके लिए ट्रेजिक सीन में बदल गया. बताया जाता है कि सीन शूट करते वक्त तन्मय को अपनी दिवंगत मां की याद आ गई, जो हमेशा से उनकी सबसे बड़ी फैन थीं. उन्हें बाघा के रोल में बेटे को देखना बहुत पसंद था. तन्मय वेकारिया को इस एहसास ने भावुक कर दिया कि अब उनकी मां उनके आस-पास तारीफ करने के लिए मौजूद नहीं रहेंगी. उन्हें आगे बढ़ते हुए नहीं देख पाएंगी. वे जज्बातों को कंट्रोल नहीं कर पाए और सेट पर ही बिलख-बिलख कर रोने लगे. उन्हें यूं गमगीन देखकर सबने अपना काम रोक दिया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj