इंद्रेश–शिप्रा की लग्जरी शादी जयपुर में

Last Updated:December 07, 2025, 14:52 IST
Indresh Shipra Luxury Wedding Jaipur: जयपुर के 27 हजार प्रति रात किराए वाले लग्जरी होटल में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी सम्पन्न हुई. शाही डेकोर, हाई-प्रोफाइल मेहमान, फिल्मी स्टाइल सेरेमनी और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने इसे इस साल की सबसे चर्चित शादी बना दिया.

जयपुर के ताज आमेर होटल में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी सम्पन्न हुई, जो इस साल की देश की सबसे चर्चित शादियों में शुमार रही. सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच इस शादी की भव्यता और मेहमानों की शिरकत की ख़ूब चर्चाएँ हो रही हैं. जयपुर के ताज आमेर होटल में हरिद्वार, नासिक, वृंदावन से आए 101 पंडितों के बीच सभी संस्कारों और वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा ने फेरे लिए. शादी में ख़ास तौर पर मंडप से लेकर होटल के अलग-अलग वेन्यू और शादी में आए VIP मेहमानों की मेहमान नवाज़ी ने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं.

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी कई मायनों में ख़ास रही, जिनमें ख़ास तौर पर शादी के सभी रस्में और फेरे तक वैदिक विवाह के रूप में सम्पन्न हुए जो इसे ख़ास बनाती हैं. आजकल जहाँ शादियाँ बहुत मॉडर्न और भव्य होती जा रही हैं, ऐसे समय में कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की यह शादी केवल एक शादी समारोह नहीं, बल्कि शादी के हर पल में पौराणिक वैदिक परंपराओं की झलक देखने को मिली. इस भव्य शादी को ख़ास तौर पर हिंदू धर्म के अनुसार प्राचीन और अर्थपूर्ण विवाह विधियों और सभी रीति-रिवाजों के साथ वैदिक परंपराओं के साथ किया गया जो चर्चा का विषय रही. पौराणिक कथाओं और विद्वानों के अनुसार वैदिक विवाह में फेरे और सप्तपदी सबसे ख़ास रस्में होती हैं. फेरे के समय दूल्हा-दुल्हन पवित्र अग्नि के चारों ओर चार फेरे लेते हैं जो जीवन के चार महत्वपूर्ण पहलुओं—धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—को दर्शाते हैं.

इंद्रेश उपाध्याय की भव्य शादी में इंद्रेश उपाध्याय के अलावा उनकी पत्नी बनीं शिप्रा शर्मा के लुक ने सबसे ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरीं. ख़ास तौर पर शादी में शिप्रा शर्मा बेहद सादगीपूर्ण और नज़रें झुकाए रहीं. शादी सम्पन्न होने के बाद शिप्रा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. हल्दी, मेहंदी की रस्मों से लेकर फेरे तक उनकी लाखों रूपए क़ीमत की गोल्डन साड़ी हो या पोशाक, वह बेहद सुंदर नज़र आईं, जिसकी वजह से सबका ध्यान उन पर रहा. किसी दिखावे और ट्रेंड को फॉलो किए बिना शिप्रा ने ख़ास तौर पर शादी में लहंगा नहीं बल्कि साड़ी पहनकर सभी रस्में निभाईं, जिसमें वह किसी अप्सरा की तरह नज़र आईं. शिप्रा ने गोल्डन साड़ी के ऊपर लाल रंग की चुनरी ओढ़ी हुई थी.
Add as Preferred Source on Google

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में ख़ास तौर पर होटल ताज आमेर के अलग-अलग वेन्यू भी बेहद ख़ास रहे, जिनकी ख़ूब चर्चाएँ हो रही हैं. इंद्रेश की शादी में ख़ास तौर पर फेरों की रस्म के लिए ताज आमेर होटल के कुंदनवन को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज़ पर सजाया गया था. इसमें भव्य फूलों और लाइटिंग से ख़ास सजावट की गई. साथ ही, मंडप के आसपास क्लासिकल म्यूज़िक का स्टेज बनाया गया था, जहाँ कलाकारों ने भक्ति रस पर आधारित रागों पर प्रस्तुतियाँ दीं. इस तरह की थीम आधारित सजावट ने इस वैदिक विवाह समारोह को एक अनूठा और दिव्य रूप दिया.

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और उदयपुर ऐसे शहर बन गए हैं जहाँ देश-विदेश की नामचीन हस्तियों की शादी के वेन्यू की पहली पसंद ये तीन शहर होते हैं. ऐसे में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी के लिए जयपुर में स्थित ताज आमेर होटल वेन्यू चुना गया, जो ख़ास तौर पर अपने रॉयल लग्ज़री और राजस्थानी विरासत के लिए मशहूर है. साथ ही होटल की वास्तुकला में ट्रेडिशनल राजस्थानी डिज़ाइन और मॉडर्न फ़ैसिलिटी का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है. होटल में लग्ज़री रूम, ख़ूबसूरत प्रांगण, राजसी सजावट जैसी तमाम ख़ूबियाँ हैं जो इसे ख़ास बनाती हैं. अगर बात करें इस होटल के किराए की तो यहाँ एक रात का किराया 27 हज़ार रुपये से शुरू है और ये किराया डीलक्स रूम, 2 ट्विन बेड का है. इसके अलावा, लग्ज़री सुइट का किराया 4 लाख रुपए तक है. लेकिन इन कीमतों में सीज़न के अनुसार बदलाव होते रहता है. लेकिन अगर आप जाना चाहते हैं, तो बेस्ट प्राइस के साथ ही यहाँ स्टे करने का ऑप्शन आपको मिलेगा.

अगर बात करें होटल ताज आमेर की लोकेशन की तो यह होटल जयपुर में जयपुर-दिल्ली हाईवे NH48 पर आमेर कूकस इलाक़े में स्थित है. ताज आमेर होटल पहुँचना काफ़ी आसान है. अगर आप जयपुर एयरपोर्ट से आ रहे हैं, तो होटल लगभग 20-25 किलोमीटर की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से यह लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके लिए टैक्सी और अन्य वाहन आसानी से मिल जाते हैं. इसकी अच्छी कनेक्टिविटी इसे एक आदर्श और सुलभ वेन्यू बनाती है.

इंद्रेश और शिप्रा की शादी के लिए जयपुर में नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगा. शादी में ख़ास तौर पर कई दिग्गज नेता, संत और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल रहे. इनमें सिंगर बी प्राक, डॉ. कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री, देवी चित्रलेखा, जया किशोरी सहित तमाम कथावाचक शामिल रहे. इसके अलावा, शादी में देशभर से कुल 500 VIP मेहमान शामिल हुए. इन सभी हस्तियों की मौजूदगी ने इस वैदिक विवाह समारोह को और भी भव्य और यादगार बना दिया.

शादी से ख़ास तौर पर जयपुर में इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी की शुभ रस्में और रीति-रिवाज बड़ी धूमधाम से हुई जिसमें मेहंदी-हल्दी की रस्म, संगीत रस्म, मायरा-भात की रस्म में दोनों परिवार के लोग शामिल रहे. ख़ास तौर पर हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम को ‘किलोल कुंज’ नाम दिया गया. हल्दी-मेहंदी की रस्म को ख़ास तौर पर पिंक थीम पर सजाया गया, जिसने पूरे माहौल को एक उत्सव भरा और खुशनुमा रंग दिया.

आपको बता दें इंद्रेश और शिप्रा के लिए ख़ास तौर पर एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया था. जिसे वृंदावन धाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है. इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्डू भेजे थे. शादी का विशेष आमंत्रण पत्र मंदिरों के अलावा कुछ विशेष मेहमानों को भेजा गया था. यह आमंत्रण पत्र भी बेहद ख़ास रहा जिसकी ख़ूब चर्चाएँ हो रही हैं. आमंत्रण पत्र में साफ़-साफ़ वैदिक विवाह के बारे में भी लिखा गया था जिसे पुराने समय के हिसाब से डिज़ाइन किया गया था.

इंद्रेश और शिप्रा की शादी में दोनों परिवारों के अलावा सबसे विशेष मेहमान देश के दिग्गज साधु-संत, महात्मा और महाराज रहे. जिनमें देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी मौजूद रहे थे. शादी में राजस्थान के डिप्टी सीएम, बालमुकुंदाचार्य और जयपुर के बड़े मंदिरों के महंत शामिल हुए. इसके अलावा, देश के अलग-अलग धार्मिक मंदिरों और स्थलों से भी साधु-संत पहुँचे. धार्मिक और आध्यात्मिक जगत के इन प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस वैदिक विवाह को एक अत्यधिक पवित्र और विशेष आयाम प्रदान किया.

इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर उनके भक्तों में ख़ूब उत्साह देखने को मिल रहा है और ख़ास तौर पर लोग उनकी दुल्हनिया शिप्रा शर्मा को लेकर ख़ूब चर्चाएँ कर रहे हैं. आपको बता दें इंद्रेश उपाध्याय जिनके साथ परिणय सूत्र में बँधने जा रही हैं वह शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी हैं. उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा DSP रह चुके हैं. फ़िलहाल शिप्रा का परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है. बताया जाता है कि दोनों के परिवारों में पुराने परिचित और घनिष्ठता रही है. जिसके चलते पूरे परिवार की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ. अब शादी और शिप्रा को लेकर लोगों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है.
First Published :
December 07, 2025, 14:50 IST
homerajasthan
जयपुर के लग्जरी होटल में सम्पन्न हुई इंद्रेश–शिप्रा की शाही शादी, देखें…



