Rajasthan

Sikar Picnic Spots | Sikar Hot Water Spring | Sikar Tourist Places | Famous Picnic Point Sikar | Best Places to Visit in Sikar | Sikar Natural Hot Water

Last Updated:December 09, 2025, 11:16 IST

Sikar Picnic Spots: सीकर में स्थित यह अनोखा पिकनिक पॉइंट अपने प्राकृतिक गर्म पानी के लिए जाना जाता है, जो गर्मी, सर्दी और बरसात—हर मौसम में लगातार बहता रहता है. यही वजह है कि परिवारों से लेकर टूरिस्ट तक यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. शांत प्राकृतिक माहौल और अनोखी जलधारा इसे सीकर का सबसे फेमस आकर्षण बनाती है.पिकनिक पॉइंट

Sikar Picnic Point: सर्दियों का मौसम आते ही परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का मजा दोगुना हो जाता है. राजस्थान की फेमस पिकनिक पॉइंट में की सीरीज में आज हम आपको सीकर जिले की फेमस पिकनिक पॉइंट के बारे में बताएंगे. ये सभी अधार्मिक स्थल होने के साथ साथ सर्दियों में परिवार के साथ घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है.

गालव कुंड

1. गणेश्वर गांव: यह गांव सीकर जिले के नीमकाथाना के उपखंड में मौजूद है. यहां पर एक ऐसा कुंड है जिसका पानी हमेशा गर्म रहता है. यहां सर्दियों के समय भी इस कुंड का पानी गर्म रहता है. बताया जाता है कि यह यह पानी पहाड़ के गर्भ से आता है. इसके अलावा यह गरम पानी का झरना 24 घंटे जारी रहता है. गणेश्वर ग्राम के इस झरने को गालव कुंड कहा जाता है. इसके पानी का तापमान हमेशा 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है. कंपकंपाती ठंड में इस कुंड का पानी लोगों को खूब रास आता है. गणेश्वर गांव के लोग इस कुंड के पानी को पीने के रूप में भी उपयोग लेते हैं.

हर्ष पर्वत

2. हर्ष पर्वत: यह सीकर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक पहाड़ी है, जो अरावली श्रृंखला का हिस्सा है. इसकी ऊंचाई करीब लगभग 3100 फीट है और प्राचीन शिव मंदिर (हर्षनाथ मंदिर) के लिए प्रसिद्ध है, जिसे राजस्थान का केदारनाथ भी कहते हैं. यहां पंचमुखी शिव मूर्ति और अद्वितीय वास्तुकला है और यह पर्यटन स्थल भी है. इस पर्वत पर जाने का रास्ता केदारनाथ की वादियों के जैसे ही है. सर्दी के मौसम में इस पर्वत पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है. यह बड़ी बड़ी पवन चक्कियां भी बनाई हुई है, जो फोटो शूट, रील और वीडियो बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है.

Add as Preferred Source on Google

देवगढ़ किला

3. देवगढ़ गांव: यह गांव अपनी खूबसूरत बावड़ियों (स्टेपवेल) और पहाड़ी पर बने शानदार किले के लिए प्रसिद्ध है, जो वास्तुकला और जल संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण हैं. यह भी आप अपने परिवार के साथ घूम सकते है और समय गुजार सकते हैं. यह एक हेरिटेज जगह है. यहां का किला भी बहुत प्रसिद्ध है. इसके अलावा खास बात ये है कि यहां बनी बावड़ियों की बनावट अन्य जगहों से अलग है. यहां बैठकर आप परिवार के साथ खाने का आनंद भी उठा सकते हैं.

ईको विलेज

4. ईको विलेज, कटराथल: यह जगह सीकर शहर के पास ही है. कटराथल गांव के किसान ने पर्यटकों और पिकनिक के लिए ईको विलेज टूरिज्म सिस्टम डेवलप किया है. यहां खेत में गोबर मिट्टी से लग्जरी रूम तैयार किए हुए हैं, किसान को यह जगह अब एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी है. इस जगह पर पूरी तहत ग्रामीण तरीके से चीजें बसाई गई हैं. यहां आप इन गोबर मिट्टी से लग्जरी रूम में रहकर परिवार के साथ शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल आराम से बिता सकते हैं. यह पर आप कोर्स और कैमल राइडिंग भी कर सकते हैं.

फतेहपुर को हवेलियां

5. फतेहपुर: सीकर जिले में स्थित यह, एक हेरिटेज जगह है. यह जगह अपनी खूबसूरत, भित्तिचित्रों से सजी हवेलियों के लिए मशहूर है, जो 18वीं से 20वीं सदी के बीच धनी मारवाड़ी व्यापारियों द्वारा बनवाई गई थीं और अब पर्यटन का केंद्र हैं, जिनमें नादिन ले प्रिंस हवेली (नंद लाल देवरा हवेली), जगन्नाथ सिंघानिया हवेली, और सेठ ज्वाला प्रसाद भरतिया हवेली प्रमुख हैं, जो अपनी कला, वास्तुकला और ऐतिहासिक चित्रों (राधा-कृष्ण, ब्रिटिश सैनिक) के लिए प्रसिद्ध हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 09, 2025, 11:16 IST

homelifestyle

सीकर का अनोखा पिकनिक पॉइंट! गर्मियों में भी नहीं रुकता यहां का गर्म पानी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj