Entertainment

‘क्या सलमान खान के साथ काम करेंगी आप?’ गोविंदा की पत्नी सुनीता ने दिया जवाब, BB19 में भाईजान संग दिखा था बॉन्ड

Last Updated:November 14, 2025, 23:29 IST

गोविंदा से तलाक की अफवाहों के बाद से सुनीता आहूजा लगातार चर्चा में हैं. गोविंदा से इतर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं. वह अपना यूट्यूब चैनल चला रही हैं. इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं. हाल में वह ‘बिग बॉस 19’ में आई थीं और सलमान खान के साथ खूब मस्ती की थी. 'क्या सलमान खान के साथ काम करेंगी आप?'  गोविंदा की पत्नी सुनीता ने दिया जवाबसलमान खान और सुनीता की अच्छी बॉन्डिंग है.

मुंबई. बॉलीवुड में हमेशा से ही सितारों की दोस्ती और उनके बीच की केमिस्ट्री दर्शकों के लिए चर्चा का विषय रही है. इसी कड़ी में हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम चर्चा में आया. सुनीता को लोग अक्सर गोविंदा के साथ जोड़कर देखते हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी अलग पहचान भी बनानी शुरू कर दी है. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में मेहमान के रूप में दिखाई दीं थी, और वहां उन्होंने सलमान खान के साथ जो मजेदार बातचीत की, वह दर्शकों को काफी पसंद आई. उनके और सलमान के बीच की बातचीत को देखकर लोग यह सोचने लगे कि शायद भविष्य में यह जोड़ी किसी प्रोजेक्ट में नजर आए.

हाल ही में सुनीता ने यूट्यूब व्लॉग में खुलकर विचार साझा किए. उनसे किसी यूजर ने सवाल किया, ‘बिग बॉस में आपकी और सलमान खान की केमिस्ट्री शानदार थी. क्या आप भविष्य में साथ में काम करने की योजना बना रही हैं?” इस सवाल पर सुनीता ने कहा कि फिलहाल उनके बीच कोई प्रोजेक्ट तय नहीं है, लेकिन अगर मौका मिला तो वह जरूर साथ काम करना चाहेंगी.

सुनीता आहूजा ने कहा, ”अभी तक हमें कुछ नहीं पता. अगर हम साथ में काम करते हैं, तो मैं सबसे पहले आप लोगों को खुशखबरी जरूर सुनाऊंगी. मैं सलमान के साथ काम करना चाहूंगी, क्योंकि वह बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्होंने बिग बॉस में जिस तरह मेरा स्वागत किया, वह मुझे काफी अच्छा लगा. शुक्रिया सलमान.”

सुनीता ने सलमान खान से की थी गोविंदा की शिकायत

‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान सुनीता से पूछते हैं, ‘भाभी, क्या चल रहा है?’ इस पर सुनीता कहती हैं, ‘मुझसे ज्यादा तो आपको पता होगा, मैं तो आपसे ये पूछने आई थी कि आपके पार्टनर को कैसे सुधारा जाए.’ इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान कहते हैं, ‘उन्हें सिर्फ एक ही सुधार सकती है.’ इस बीच सुनीता कहती हैं कि 40 साल हो गए, वे नहीं सुधार पाईं, इसलिए मैं आपसे कुछ टिप्स लेने आई हूं. इसके बाद सलमान बोलते हैं, ‘जब हम दोनों साथ में काम करेंगे तो बात करेंगे, लेकिन कहीं वो मुझे ही ना सुधार दें.’

सुनीता ने दिया था गोविंदा का हेल्थ अपडेट

इसके अलावा, सुनीता ने अपने व्लॉग में गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी. हाल ही में गोविंदा को घर पर अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बारे में सुनीता ने बताया कि गोविंदा अब पूरी तरह से फिट हैं और स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा कि गोविंदा अपनी नई फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें यह स्वास्थ्य समस्या हुई.

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

November 14, 2025, 23:29 IST

homeentertainment

‘क्या सलमान खान के साथ काम करेंगी आप?’ गोविंदा की पत्नी सुनीता ने दिया जवाब

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj