Health

डायबिटीज पेसेंट कितनी इस्तेमाल करें शुगर फ्री गोलियां, नहीं तो हो सकता है ये साइड इफेक्ट, एक्सपर्ट से जाने

Last Updated:January 02, 2026, 15:33 IST

Sugar free pills: अधिक मात्रा में शुगर फ्री गोलियों के सेवन से शरीर के अंदर पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि हो सके तो शुगर के मरीजों का इसका सेवन करना ही नहीं चाहिए. वर्तमान में देखा गया है कि लोग चाय और अन्य खाने की चीजों को मीठा करने के लिए उसमे शुगर फ्री गोलियों का इस्तेमाल करते है.

ख़बरें फटाफट

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभात अग्रवाल ने शुगर फ्री गोलियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. उन्होंने लोकल18 से कहा कि शुगर फ्री गोली चीनी या गुड़ का रिप्लेसमेंट होता है. शुगर फ्री गोली डायबिटीज के मरीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती है. इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारण होता है.

उन्होंने कहा है कि इसे सिमित मात्रा में ही लेना उचित है. अधिक मात्रा में शुगर फ्री गोलियों के सेवन से शरीर के अंदर पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि हो सके तो शुगर के मरीजों का इसका सेवन करना ही नहीं चाहिए. वर्तमान में देखा गया है कि लोग चाय और अन्य खाने की चीजों को मीठा करने के लिए उसमे शुगर फ्री गोलियों का इस्तेमाल करते है. चिकित्सक बताते हैं कि शुगर फ्री बनाने वाली कंपनी कई तरह के दावे करती है लेकिन मरीजों को उनके झांसे में नहीं आता चाहिए, बिना डॉ. की सलाह के कोई भी केसी भी मेडिसिन का उपयोग नहीं करना चाहिए.

शुगर फ्री गोलियों का सिमित मात्रा में ही करें सेवन

आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात अग्रवाल ने कहा कि शुगर फ्री गोलियों को बेहद कम मात्रा में ही सेवन में लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि डायबतीज का मरीज दिन में 7-8 गोलियां ले रहा तो ठीक है लेकिन यदि उसकी मात्रा इससे अधिक होती है तो यह हानिकारक साबित होता है. उन्होंने कहा कि शुगर फ्री गोलियों का अधिक सेवन शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है. डॉ. ने डायबतीज के मरीजों को यह भी सलाह दी है कि हो सके तो इन गोलियों के सेवन से बचना चाहिए.

शरीर के बैक्टीरिया को करती है प्रभावित

आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर प्रभात अग्रवाल ने कहा कि शुगर फ्री गोलियां शरीर में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया को प्रभावित करती है. उन्होंने कहा कि शरीर में खाने पीने में जो बैक्टीरिया मदद करते है वो इन गोलियों से डैमेज होते है. डॉ. प्रभात ने कहा कि इसे लेकर कई अध्ययन किये जा चुके है इसलिए यह लम्बे समय और अधिक सेवन करने पर बॉडी के लिए बहुत ज्यादा नुकसान देय है. उन्होंने कहा कि कम्पनी दावा करती है कि यह गोलियां ज़ीरो कैलोरीज की होती है बल्कि ऐसा नहीं होता है.

About the AuthorRajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Location :

Agra,Agra,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 15:33 IST

homeuttar-pradesh

डायबिटीज पेसेंट कितनी इस्तेमाल करें शुगर फ्री गोलियां, हो सकता है ये नुकसान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj