Health

झील में तैरने के बाद 8 साल की बच्ची की मौत, दिमाग को खा गया यह जीव, जानें कैसे हुआ यह इंफेक्शन

Last Updated:August 25, 2026, 16:27 IST

अमेरिका के लुइसियाना में झील में तैरने के बाद एक 8 साल की बच्ची की दुर्लभ अमीबा संक्रमण से मौत हो गई. Naegleria fowleri नाम का यह अमीबा नाक के रास्ते शरीर में पहुंचकर दिमाग को संक्रमित कर सकता है. जानें यह संक्रमण कितना खतरनाक है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

झील में तैरने के बाद 8 साल की बच्ची की मौत, दिमाग को खा गया यह जीवZoomयह संक्रमण बेहद दुर्लभ है, लेकिन इसकी मृत्यु दर बहुत ज्यादा है.

अमेरिका के लुइसियाना में एक 8 साल की बच्ची की दुर्लभ और बेहद जानलेवा संक्रमण के कारण मौत हो गई. बच्ची का संक्रमण Naegleria fowleri नाम के एक सूक्ष्म अमीबा से हुआ था. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमण की आशंका लुइसियाना के क्लेबोर्न पैरिश स्थित लेक क्लेबोर्न में तैरने के बाद जताई गई थी.

लिलियन स्मार्ट ने अपनी आठवीं सालगिरह मनाने के ठीक एक दिन बाद शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. वह 15 अगस्त से रस्टन के एक अस्पताल में इलाज करा रही थी. लुइसियाना डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ ने 19 अगस्त को राज्य में Naegleria fowleri संक्रमण के एक मामले की पुष्टि की थी. इसके बाद स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में संक्रमित बच्ची की पहचान लिलियन के तौर पर की गई.

परिवार के मुताबिक, संक्रमण के कारण लिलियन के दिमाग में काफी सूजन आ गई थी. बच्ची की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. परिवार ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए उसकी मौत की पुष्टि की. 21 अगस्त को उसके आठवें जन्मदिन के मौके पर “Love for Lilian” नाम से एक फंडरेजर भी आयोजित किया गया था.

क्या है Naegleria fowleri?

Naegleria fowleri एक बेहद छोटा अमीबा है, जो आमतौर पर गर्म मीठे पानी में पाया जाता है. यह शरीर में तब प्रवेश करता है जब दूषित पानी नाक के रास्ते अंदर चला जाता है. इसके बाद यह अमीबा दिमाग तक पहुंचकर Primary Amebic Meningoencephalitis (PAM) नाम का गंभीर संक्रमण पैदा कर सकता है.

इस संक्रमण की खास बात यह है कि दूषित पानी पीने से PAM नहीं होता. यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी नहीं फैलता. वहीं, समुद्री पानी में यह अमीबा नहीं पाया जाता और सही तरीके से मेंटेन किए गए क्लोरीनयुक्त स्विमिंग पूल में भी इसके मौजूद होने की संभावना नहीं होती.

शुरुआत में ऐसे दिख सकते हैं लक्षण

PAM के शुरुआती लक्षणों में तेज सिरदर्द, बुखार, मतली और उल्टी शामिल हो सकते हैं. बीमारी तेजी से गंभीर रूप ले सकती है और गर्दन में अकड़न, दौरे, भ्रम की स्थिति और कोमा जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं. आमतौर पर लक्षण संक्रमण के करीब पांच दिन बाद दिखाई देते हैं, हालांकि यह अवधि एक से 12 दिन तक हो सकती है.

यह संक्रमण बेहद दुर्लभ है, लेकिन इसकी मृत्यु दर बहुत ज्यादा है. अमेरिकी CDC के अनुसार, PAM विकसित करने वाले करीब 97 फीसदी मरीजों की मौत हो जाती है. अमेरिका में 1937 से अब तक इसके लगभग 180 मामले दर्ज किए गए हैं. लुइसियाना में भी पिछले वर्षों में इसके कुछ ही मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका में झीलों और दूसरे प्राकृतिक जलस्रोतों में Naegleria fowleri की नियमित जांच नहीं की जाती. यही वजह है कि पानी में इस अमीबा की मौजूदगी का पता exposure से पहले लगाना मुश्किल होता है.

About the AuthorVividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

August 25, 2026, 16:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj