Entertainment

‘इतना गंदा कभी नहीं लगा’, साइबर हैरेसमेंट पर एक्ट्रेस का छलका दर्द, दर्ज कराई शिकायत, जान-पहचान वाले पर शक

Last Updated:May 02, 2026, 16:30 IST

मशहूर एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता ने हाल में मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साइबर हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई है. उन्हें एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से अश्लील वीडियो और गंदी तस्वीरें भेजी गईं. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने उनकी ऐसी पुरानी तस्वीरें भी भेजीं जो अब इंटरनेट पर मौजूद नहीं हैं, जिससे एक्ट्रेस को शक है कि यह किसी जान-पहचान वाले की करतूत है. पूनम ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सारे सबूत सौंप दिए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करके अपराधी की तलाश शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

'इतना गंदा कभी नहीं लगा', साइबर हैरेसमेंट पर एक्ट्रेस का छलका दर्दZoomएक्ट्रेस को वॉट्सऐप पर गंदे मैसेज और वीडियो प्राप्त हुए हैं.

नई दिल्ली: ‘पापी गुड़िया’ और ‘जी हॉरर शो’ जैसी मशहूर फिल्मों और टीवी शोज से एक्ट्रेस पूनम दासगुप्ता ने अपनी पहचान बनाई थी. वे इन दिनों एक बेहद कड़वे अनुभव से गुजर रही हैं. हाल में उनके साथ साइबर हैरेसमेंट की एक ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल की शाम जब वे अपने घर पर थीं, तब अचानक उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से अश्लील वीडियो और गंदी तस्वीरें आने लगीं. यह सब इतना अचानक और भद्दा था कि वे पूरी तरह सन्न रह गईं. उन्होंने तुरंत उस नंबर पर फोन करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर यह सब कौन कर रहा है, लेकिन सामने वाले ने कॉल रिसीव नहीं किया. उन्होंने हार नहीं मानी और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. उन्होंने पति से सलाह-मशविरा करने के बाद चुप बैठने के बजाय कानूनी रास्ता चुना और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई.

पूनम का कहना है कि यह मामला सिर्फ अश्लील मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कुछ ऐसा भी है जो इसे और ज्यादा संदिग्ध बनाता है. आरोपी ने उन्हें उनकी कुछ ऐसी पुरानी तस्वीरें भी भेजी हैं, जो अब इंटरनेट या गूगल पर कहीं भी मौजूद नहीं हैं. वे कहती हैं, ‘मैंने पहले भी कई नंबरों को अश्लील मैसेज की वजर से ब्लॉक किया है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ने इतने भद्दे वीडियो भेजे हों. मैं हैरान रहूं.’

मैसेजेस के स्क्रीनशॉट्स भी सौंपेईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूनम को पूरा शक है कि यह किसी ऐसे शख्स की करतूत है जो उन्हें बहुत पहले से जानता है या उनका कोई पुराना परिचित हो सकता है. उन्हें लगता है कि कोई जानबूझकर उन्हें मानसिक तनाव देने और डराने के लिए यह सब कर रहा है. एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें अक्सर फैंस के मैसेज आते हैं, जिनमें कभी-कभी लोग अपनी सीमा लांघ जाते हैं, लेकिन इस बार की अश्लीलता बर्दाश्त के बाहर थी. उन्होंने पुलिस को उन मैसेजेस के स्क्रीनशॉट्स भी सौंप दिए हैं, ताकि इस अपराधी तक आसानी से पहुंचा जा सके और उसकी पहचान उजागर हो सके.

साउथ सिनेमा का भी रहीं हिस्सापूनम दासगुप्ता का फिल्मी करियर काफी लंबा रहा है. उन्होंने बंगाली सिनेमा में एक बाल कलाकार के रूप में कदम रखा था और बाद में हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. करियर के इस पड़ाव पर इस तरह की ओछी हरकत का सामना करना वाकई दुखद है. लेकिन उनकी हिम्मत की दाद देनी होगी कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई. फिलहाल, ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस उस अनजान व्हाट्सएप नंबर की लोकेशन और मालिक का पता लगाने में जुटी है. साइबर एक्सपर्ट्स उन फाइल्स की भी जांच कर रहे हैं जो एक्ट्रेस को भेजी गई थीं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj