Rajasthan

ये हैं अजमेर की टॉप 5 सेफेस्ट कॉलोनियां, जहां परिवारों को मिलती है सुकूनभरी जिंदगी

Last Updated:January 03, 2026, 16:16 IST

Top 5 Colonies of Ajmer : अजमेर अपनी ऐतिहासिक पहचान के साथ-साथ सुरक्षित और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है. अगर आप यहां घर लेने की योजना बना रहे हैं, तो सुरक्षा सबसे अहम पहलू बन जाता है. शहर में कुछ कॉलोनियां बेहतर पुलिस गश्त, साफ-सुथरे माहौल और मजबूत सामाजिक निगरानी के कारण सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं.अजमेर की सुरक्षित कॉलोनी

अजमेर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, शांत वातावरण और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. अगर आप अजमेर में घर लेने की सोच रहे हैं, तो सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिकता होती है. शहर में कई ऐसी कॉलोनियां हैं जो बेहतर पुलिस पेट्रोलिंग, साफ-सुथरा माहौल और मजबूत समुदायिक निगरानी के कारण सुरक्षित मानी जाती हैं. आइए जानते हैं अजमेर की 5 सबसे सेफेस्ट कॉलोनियों के बारे में.

भोलेश्वर कॉलोनी

शहर के बीचों-बीच अजय नगर में स्थित भोलेश्वर कॉलोनी अजमेर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में से एक है. यहां कई बड़े व्यापारियों के भव्य बंगले बने हुए हैं. यहां की चौड़ी सड़कें, स्कूल और पार्किंग की सुविधा कॉलोनी को और भी बेहतर बनाती है.

साकेत नगर

रामगंज थाने के पास स्थित साकेत नगर कॉलोनी सुरक्षा के लिए जानी जाती है. यह इलाका शांत, सुरक्षित और परिवारों के लिए अनुकूल है. यहां बच्चों के लिए स्कूल और खेलने के लिए पार्क और बुजुर्गों के लिए शांत बैठने के लिए 500 मीटर की दूरी पर ग्राउंड स्थित है. यह कॉलोनी शहर के प्रमुख मार्गों से जुड़ी होने के कारण आवागमन के लिहाज से भी बेहद आसान मानी जाती है.

Add as Preferred Source on Google

अशोक विहार कॉलोनी

अजमेर के सुभाष नगर में स्थित अशोक विहार कॉलोनी शहर की प्रतिष्ठित और विकसित कॉलोनियों में गिनी जाती है .यहां चौड़ी सड़कों, नियमित सफाई व्यवस्था, और रातभर जलती स्ट्रीट लाइट्स के कारण यह क्षेत्र बेहद सुरक्षित माना जाता है. यहां पुलिस गश्त भी समय-समय पर होती है. इस कॉलोनी में अधिकांश उच्च शिक्षित और सामाजिक परिवार रहते हैं.

सात बंगला कॉलोनी

ब्यावर रोड पर स्थित सात बंगला कॉलोनी शहर की सबसे व्यवस्थित और पारिवारिक कॉलोनी के रूप में है. यहां 24 घंटे यातायात सुविधा उपलब्ध रहती है. यहां सामूहिक त्योहार और सांस्कृतिक आयोजन भी सुरक्षा और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं.

गणेश नगर

अजमेर शहर के रेलवे स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गणेश नगर कॉलोनी शहर की एक पुरानी और प्रमुख कॉलोनी है. यह कॉलोनी शहर के बीचोबीच बसी हुई है, जिसके आसपास स्कूल, अस्पताल और बाजार जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं. यदि कोई यहां प्लॉट खरीदना चाहता है तो 20 से 25 हजार रुपये प्रति गज की दर से प्लॉट मिलते हैं.

अजमेर की सुरक्षित कॉलोनियां

अगर आप अजमेर में सुरक्षित, सुविधाजनक और सुकूनभरी जीवनशैली की तलाश में हैं, तो ये पांचों कॉलोनियां बेहतरीन विकल्प हैं. आपकी जरूरत, बजट और जीवनशैली के अनुसार इनमें से कोई भी क्षेत्र आपके लिए आदर्श साबित हो सकता है.

First Published :

January 03, 2026, 16:16 IST

homerajasthan

अजमेर की 5 सबसे सुरक्षित कॉलोनियां: घर खरीदने के लिए बेहतरीन विकल्प

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj