Entertainment

‘अगर आप ब्रा-अंडरवियर में एक्शन सीन करें तो?’, हीरोइन से हुई गंदी फरमाइश, मेकर्स की काली करतूतों का खोला चिट्ठा

Last Updated:September 19, 2026, 06:26 IST

अपनी बेबाक अदाकारी के लिए मशहूर राधिका आप्टे ने इंडस्ट्री में इंटीमेट और न्यूड सीन्स के नाम पर होने वाले शोषण को लेकर बात की है. हालिया बातचीत में राधिका ने अपने साथ हुए असहज करने वाले अनुभवों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म के सेट पर मेकर्स ने उनसे किसिंग सीन करने का दबाव बनाया और हद तो तब हो गई जब एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्हें सिर्फ इनरवियर पहनने की सलाह दे डाली. राधिका के इस सनसनीखेज बयान ने एक बार फिर फिल्म जगत के काले सच को जगजाहिर कर दिया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. अब राधिका ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जो हैरान करने वाला है. फिल्मों में इंटीमेट और न्यूड सीन्स को लेकर पहले भी वह कई बार खुलकर बोल चुकी हैं, खासकर तब जब कहानी में ऐसे सीन्स की कोई खास जरूरत ही न हो.

अब एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने बताया कि जब उन्होंने कुछ फिल्मों में न्यूड सीन्स किए, तो इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने मान लिया कि वह आगे भी बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसे सीन्स करने के लिए तुरंत तैयार हो जाएंगी. जूम को दिए इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने इंडस्ट्री के माहौल पर बात करते हुए कहा, ‘शुरुआत में मैंने चार-पांच ऐसी फिल्में की थीं जिनमें मैं पूरी तरह न्यूड थी. इसके बाद तो कई लोगों ने यह मान ही लिया ये तो कर ही लेगी ना.’ (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे में मुझे खुद उन्हें समझाना पड़ता था कि देखिए, मैं यह नहीं करूंगी. अब जब मैं ये सब कर चुकी हूं, तो मुझे चीजों की बेहतर समझ है. अब मैं सीधे सवाल पूछती हूं कि आपको यह सीन चाहिए ही क्यों? आप क्यों चाहते हैं कि मैं इस वक्त किस करूं? इसके जवाब में वे कहते हैं कि कर लो ना थोड़ा सा. आप हैरान रह जाएंगे, लोग अक्सर कहते हैं कि बस थोड़ा सा किसिंग सीन है, 15 सेकेंड का इम्प्रोवाइजेशन है. यह सुनकर मैं यही कहती कि माफ कीजिए, क्या कहा आपने?’. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

Add as Preferred Source on Google

इसी बातचीत में राधिका आप्टे ने एक एक्शन सीन से जुड़ा अजीब वाकया भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि बात तो इस पर शुरू हुई थी कि वह एक्शन सीन कैसे परफॉर्म करेंगी, लेकिन धीरे-धीरे पूरी चर्चा इस बात पर आकर टिक गई कि उस सीन के दौरान उन्हें क्या कपड़े पहनने चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

अपनी आपबीती सुनाते हुए राधिका आप्टे ने बताया, ‘एक सेट पर मुझसे कहा गया कि क्या आप यह एक्शन सीन कर सकती हैं? कैसा रहेगा अगर आप शर्ट के बटन न लगाएं? मैंने साफ कहा कि यह एक एक्शन सीन है, बटन नहीं होंगे तो शर्ट उड़ेगी ही ना. यह तो बेसिक फिजिक्स है. इस पर मेकर्स बोले कि अच्छा, अगर आप इसे सिर्फ ब्रा और अंडरवियर में करें तो? यह सुनकर मैं दंग रह गई और पूछा कि आखिर आप मुझसे कराना क्या चाहते हैं?’. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

फिल्मों में न्यूडिटी को लेकर राधिका पहले भी बेबाक रही हैं. साल 2016 में जब फिल्म ‘पार्च्ड’ का उनका एक न्यूड सीन ऑनलाइन वायरल हो गया था, तब उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी थी. उस वक्त पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा था कि इस सीन पर हो रही चर्चाओं से वह बिल्कुल परेशान नहीं होती हैं. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

राधिका ने कहा था, ‘यह कोई निराश करने वाली बात नहीं है. सीन का बाहर आना मुझे कतई परेशान नहीं करता. मुझे अच्छे से पता था कि इस रोल के लिए न्यूड सीन्स की जरूरत थी. मुझे तो बस इस बात पर हैरानी हुई कि मीडिया लगातार इसी एक सीन पर बात क्यों करती रही. मैं इन सब चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती. फिल्म इस एक सीन से कहीं बढ़कर है. यह कोई लीक हुआ सीन नहीं है, फिल्म विदेशों में रिलीज हो चुकी है और नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है.’ (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे की ‘लस्ट स्टोरीज 3’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. यह एक एंथोलॉजी फिल्म है, जिसे विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और दिग्गज फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने मिलकर डायरेक्ट किया है. इसमें असल जिंदगी के रियल लाइफ कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है. (फोटो साभार: Instagram@radhikaofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 19, 2026, 06:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj