bhuna chana | bhuna chana health benefits | bhuna chana khane ke fayde | खाने वाली ये चीज है ‘गरीबों का बादाम’, जिसमें कूट-कूटकर भरे हैं पौष्टिक गुण

Last Updated:September 19, 2026, 14:54 IST
Bhuna chana health benefits: अगर सुबह खाली पेट चना, गुड़ या पानी के साथ खाया जाए, तो यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और दिनभर एक्टिव रखता है. भुने चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आइए जानते हैं भुने चने के स्वास्थ्य फायदे.
रायबरेली: भुना चना भारतीय आहार का पारंपरिक और पौष्टिक हिस्सा है. इसे अक्सर “गरीबों का बादाम” कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को वही ताकत देते हैं जो बादाम जैसी महंगी चीजों से मिलती है. सस्ता, स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर भुना चना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि भुने चने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना शारीरिक मेहनत करते हैं या व्यायाम करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन स्नैक है. इसे नमक या गुड़ के साथ खाया जाए तो स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाते हैं.
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंदस्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि रोजाना मुट्ठीभर भुना चना खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है. यही कारण है कि इसे वजन घटाने के डाइट में भी शामिल किया जाता है. इसके अलावा, फाइबर की अधिकता पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है और कब्ज की समस्या से राहत देती है.
साथ ही वह बताती हैं कि भुना चना हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. इससे हृदय रोगों का खतरा घटता है. वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाता है.
महिलाओं के लिए फायदेमंदमहिलाओं के लिए भी भुना चना एक अच्छा पोषण स्रोत है. इसमें आयरन की प्रचुरता होती है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है. साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और खनिज कोशिकाओं को पोषण देते हैं.
सेवन का तरीकाअगर इसे सुबह खाली पेट गुड़ या पानी के साथ खाया जाए, तो यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और दिनभर एक्टिव रखता है. हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि भुना चना पौष्टिक होने के बावजूद सीमित मात्रा में ही खाएं, रोजाना एक मुट्ठी पर्याप्त है. भुना चना एक ऐसा सुपरफूड है जो स्वाद, सेहत और ताकत का बेहतरीन संगम है. नियमित सेवन से यह शरीर को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Rae Bareli,Uttar Pradesh
First Published :
September 19, 2026, 14:54 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



