National

न सुनेत्रा गुट से हाथ मिलाएंगे, न NDA में जाएंगे… NCP में विलय की अटकलों पर शरद पवार ने लगाया फुल स्टॉप

Last Updated:September 29, 2026, 10:31 IST

महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन और पाला बदलने की अटकलों के बीच शरद पवार ने अपनी पार्टी की दिशा को लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि NCP (शरदचंद्र पवार) सत्ता हासिल करने के लिए किसी अन्य संगठन के साथ विलय नहीं करेगी. शरद पवार ने कहा कि पार्टी कहीं नहीं जा रही है और अब पूरा फोकस संगठन को मजबूत करने पर रहेगा.NCP में विलय की अटकलों पर शरद पवार ने लगाया फुल स्टॉपZoom

महाराष्ट्र की सियासत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय और नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर महीनों से चल रही तमाम चर्चाओं पर शरद पवार ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि उनकी पार्टी का सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ विलय का कोई सवाल ही नहीं उठता. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की संभावनाओं को भी सिरे से खारिज कर दिया.

पुणे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की एक अहम बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने दो टूक संदेश दिया कि उनका दल किसी भी समझौते के बजाय अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान को और मजबूत करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से जमीन पर संगठन की पकड़ मजबूत करने और अपने दम पर सियासी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. इस कड़े और स्पष्ट रुख के साथ ही दोनों गुटों के फिर से एक मंच पर आने और राज्य में नए गठजोड़ बनने को लेकर लगाई जा रही अटकलें अब पूरी तरह शांत हो गई हैं.

एनसीपी (एसपी) की बैठक के बड़े सियासी मायनेपार्टी की अंदरूनी बैठक में शरद पवार ने आगामी रणनीति और पार्टी के भविष्य का खाका खींचा.विलय और गठबंधन की चर्चाएं खारिज: पवार ने साफ कर दिया कि सुनेत्रा गुट के साथ फिर से जुड़ने या एनडीए का हिस्सा बनने का कोई विचार नहीं है.स्वतंत्र ताकत के रूप में लड़ेंगे चुनाव: उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीपी (एसपी) अपने दम पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करेगी और किसी के सामने नहीं झुकेगी.महीनों की सियासी अफवाहों का अंत: दोनों गुटों के नेताओं के बीच पर्दे के पीछे चल रही बातचीत के दावों पर इस बयान से पूरी तरह ताला लग गया है.संगठन विस्तार पर पूरा फोकस: पवार ने वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए कि वे राज्यभर में कार्यकर्ताओं को एकजुट करें और जनहित के मुद्दों पर आक्रामक तेवर अपनाएं.

बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा, “हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने पहले बोलते हुए कहा था कि हमारे बीच कुछ बातचीत चल रही है. पार्टी अध्यक्ष के तौर पर मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये बातचीत शरद पवार के नेतृत्व में NCP (SP) को मज़बूत करने के बारे में है.” विलय की अटकलों पर बात करते हुए पवार ने कहा, “अगर आप हमारे करीब आना चाहते हैं, तो जो लोग आना चाहते हैं, उन्हें हमारी पार्टी में आना चाहिए. हम किसी और के साथ नहीं जुड़ेंगे और हमारी पार्टी एक स्वतंत्र पार्टी के तौर पर चुनाव लड़ेगी.”

About the Authorराकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

September 29, 2026, 10:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj