Bikaner News । illicit relationship । Pati Patni Aur Woh । Ishq Vishk Pyar Vyaar। बीकानेर समाचार

Last Updated:October 29, 2025, 10:41 IST
Bikaner News : बीकानेर की खाजूवाला पुलिस ने अवैध संबंधों के चलते एक शख्स की ओर से की गई सुसाइड के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को जेल भेज दिया गया है. आरोपी के मृतक के पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी थी. पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश कर रही है. मृतक के सुसाइड नोट से इस पूरी रासलीला का खुलासा हुआ था.
आरोपी मुकेश रणवां रायसिंहनगर का रहने वाला है.
बीकानेर. बीकानेर की खाजूवाला थाना इलाके में करीब सवा दो महीने पहले हुए सुसाइड के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का सुसाइड करने वाले शख्स की पत्नी से अवैध संबंध थे. पत्नी के अवैध संबंधों के कारण पति को दुनिया से ताने सुनने को मिलते थे. वह पत्नी और उसके उसके प्रेमी की हरकतों से तंग आ गया था. वह दोनों से इतना प्रताड़ित हुआ कि आखिरकार उसने जहर पीकर दुनिया को अलविदा कह दिया. लेकिन दुनिया से छोड़ने से पहले उसने सुसाइड नोट में अपनी पूरी दुखभरी दास्तां लिख डाली. पुलिस ने अब महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी प्रेमिका की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है.
केस के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि विनोद कुमार बिस्सू के आत्महत्या मामले में मुकेश जाट को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को बाद में कोर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे जेल भेज दिया गया है. विनोद कुमार बिस्सू ने बीते 20 अगस्त को जहर पीकर अपनी जान दे दी थी. जहर पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी. बाद में उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान 22 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी. विनोद कुमार खाजूवाला के वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था. इस संबंध में 26 अगस्त को मृतक के चचेरे भाई सुभाष चंद्र जाट ने खाजूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
सिंचाई विभाग में बाबू है मृतक की पत्नीअपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया गया कि विनोद की पत्नी ऊषा सिंचाई विभाग खाजूवाला में बाबू थी. जनवरी 2025 में उसका ट्रांसफर हनुमानगढ़ हो गया था. ऊषा के पति से इतर मुकेश रणवां से अवैध संबंध थे. मुकेश रायसिंहनगर का रहने वाला है. विनोद के परिजनों का आरोप था कि वह ऊषा और मुकेश रणवां की हरकतों से परेशान था. उनकी हरकतों के कारण ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. पुलिस अब उसकी पत्नी ऊषा की तलाश कर रही है. उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
परिजनों को बाद में मिला था सुसाइड नोटपुलिस के मुताबिक पहले परिवार वालों को उसके सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल पाया था. लेकिन बाद में उन्हें विनोद कुमार का लिखा सुसाइड नोट मिला. इस सुसाइड नोट में उसने अपनी पूरी कहानी लिख रखी थी. उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया और विनोद की पत्नी ऊषा, उसके प्रेमी मुकेश रणवां समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था. विनोद ने इस सुसाइड नोट में लिखा था कि पत्नी ऊषा ने शादीशुदा होने के बावजूद अविवाहित बताकर नौकरी हासिल कर ली. वह अवैध रूप से अपने प्रेमी मुकेश के साथ रह रही थी. दोनों में अवैध संबंध थे.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
October 29, 2025, 10:41 IST
homerajasthan
पराई औरत से इश्क की कहानी, प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर ढहाया जोरदार कहर



