शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा, घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज, वायरल हुईं कपल की वेडिंग फोटोज

Last Updated:July 12, 2026, 07:16 IST
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने मुंबई में बेहद सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की. आकांक्षा ने अब सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली ड्रीमी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में उनका ब्राइडल लुक देखते ही बन रहा है. पारंपरिक फेरों और तामझाम से दूर इस वेडिंग में सिर्फ परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए.
नई दिल्ली. एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ शादी कर ली है. अब उन्होंने अपनी शादी की झलक फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई है. दिलचस्प बात है कि आकांक्षा और शरण की यह शादी बेदह सादगी भरी शादी की है, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. उन्होंने सात फेरे नहीं लिए, बल्कि घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
अंकाक्षा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की हैं. वह लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है. इसके साथ हैवी ब्राइडल ज्वैलरी, लाल चूड़ा, कलीरें और हाथों में रची मेहंदी उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. दूसरी तरफ, शरण शर्मा व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा और कढ़ाई वाले जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
तस्वीरों में दोनों खुलकर हंसते, एक-दूसरे का हाथ थामे, शादी के पेपर्स साइन करते और अपनों के साथ इमोशनल पल बिताते नजर आ रहे हैं. आकांक्षा रंजन कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘तू ना हो तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता.’ फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और जिंदगी की इस नए सफर के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
Add as Preferred Source on Google
आमतौर पर बॉलीवुड में होने वाली बड़ी शादियों की तरह हफ्तो चलने वाले रीति-रिवाजों और भारी-भरकम चमक-धमक से हटकर, आकांक्षा और शरण ने एक अलग रास्ता चुना. कपल ने पारंपरिक फेरे या फिर धार्मिक रस्मों के बजाय, बेहद सिंपल और लीगल तरीके से एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
इस शादी को लेकर पहले ही खबर आ गई थी कि यह कपल पारंपरिक रीति-रिवाजों और फेरों के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज करने वाला है. न्यूज18 शोशा को एक सोर्स ने बताया था कि आकांक्षा और शरण ने शादी को बेहद सिंपल रखने का फैसला किया है और मुंबई में रंजन परिवार के घर पर ही शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
सामने आई तस्वीरें भी इसी सादगी की गवाही दे रही हैं. एक तस्वीर में आकांक्षा मैरिज डॉक्युमेंट्स साइन करती दिख रही हैं, तो वहीं उनके पीछे शरण शर्मा खड़े हुए दिख रहे हैं. इस माहौल को देखकर लग ही नहीं रहा कि यह किसी सेलिब्रिटी की शादी है. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
अब खबर है कि आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा आज यानी 12 जुलाई को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं. हालांकि, इस रिसेप्शन को लेकर बाकी डिटेल्स को अभी पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है. खबरों की मानें तो आकांक्षा और शरण साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने इस रिश्ते को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर पिछली बार पॉपुलर सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन में नजर आईं. इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘इक्का’ रिलीज हुई है. वहीं शरण शर्मा ने हाल ही में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का डायरेक्शन किया था जो साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. (फोटो साभार: Instagram@akansharanjan)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



