Rajasthan

राजस्थान निकाय जीत का दिल्ली में भी डंका, गणपति पूजन में PM मोदी ने राठौड़ से पूछा- जश्न है?

Last Updated:September 15, 2026, 08:53 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में गणपति पूजन के दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सि…और पढ़ेंLive: राजस्थान निकाय जीत की दिल्ली में गूंज, PM मोदी भी हुए गदगदZoom

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी में उत्साह का माहौल है

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजस्थान की जीत का जिक्र करते हुए जनता का आभार जताया है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर आयोजित गणपति पूजन कार्यक्रम में पीएम मोदी की मुलाकात राजस्थान सरकार के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से हुई. बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान के निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान में लोग जीत का जश्न मना रहे हैं. इस पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया कि जी, चुनाव जीत गए हैं. दोनों के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले पीएम मोदी ने राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की जनता का आभार जताया.

September 15, 202608:53 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर CM भजनलाल की प्रदेशवासियों को बधाई

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनभागीदारी और संवैधानिक मूल्यों के प्रति आस्था को जरूरी बताया. सीएम ने प्रदेशवासियों से संविधान की भावना को सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकारों का सम्मान करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र को केवल शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी और अधिकारों से जुड़ी व्यवस्था बताया. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने का आह्वान किया.

September 15, 202608:53 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: निकाय चुनाव में व्यस्तता के चलते CM भजनलाल का दिल्ली दौरा रद्द

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजों और उससे जुड़ी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा रद्द किया गया है. निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है. वहीं कई निकायों में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री का पूरा फोकस फिलहाल प्रदेश की चुनावी स्थिति और आगे की रणनीति पर है. निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद पार्टी संगठन में बैठकों और आगामी बोर्ड गठन को लेकर मंथन जारी है. 21 सितंबर को मेयर, सभापति और पालिका अध्यक्ष के चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुटी हैं.

September 15, 202608:53 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: PM मोदी के संदेश पर CM भजनलाल ने जताया आभार

राजस्थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए बधाई संदेश के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका आभार जताया. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के प्रेरक और आत्मीय संदेश के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह जीत राजस्थान की जनता के आशीर्वाद और बीजेपी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन से पार्टी को लगातार ऊर्जा मिलती रही है. उन्होंने विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सुशासन और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी. उन्होंने राजस्थान की जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं का भी जीत के लिए आभार जताया.

September 15, 202608:52 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: निकाय जीत पर PM मोदी बोले- जनता के विश्वास की जीत

राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता-जनार्दन ने बीजेपी को समर्थन देकर विश्वास जताया है. उन्होंने इस जनादेश को झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की सुशासन और विकास नीतियों को जनता का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि इस जनादेश से राजस्थान को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प और मजबूत हुआ है. पीएम मोदी ने सभी विजयी प्रत्याशियों और बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जनता के जीवन में खुशहाली लाने और प्रदेश के विकास के लिए सरकार का संकल्प और सशक्त होगा.

September 15, 202608:52 IST

Rajasthan Nikay Chunav Live: PM मोदी ने राठौड़ से पूछा- राजस्थान में जश्न है?

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर आयोजित गणपति पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान सरकार के मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मुलाकात हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के नगर निकाय चुनावों का जिक्र किया. राठौड़ को देखते ही पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में तो लोग चुनाव जीतने का जश्न मना रहे हैं. इस पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया कि जी, चुनाव जीत गए हैं. दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. गणपति पूजन के दौरान हुई इस बातचीत में राजस्थान के निकाय चुनाव की जीत चर्चा में रही. बीजेपी ने निकाय चुनाव में प्रदर्शन को लेकर उत्साह जताया है और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई जगह जीत का जश्न मनाया.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 15, 2026, 08:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj