Rajasthan

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Last Updated:September 19, 2026, 09:08 IST

Geetika Jain Success Story: भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया. रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक हाथ और एक पैर के सहारे शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया. गीतिका पिछले दो वर्षों से अर्जुन डांस स्कूल में एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही हैं. माता-पिता आयुष और मीनाक्षी जैन के मुताबिक गीतिका नियमित अभ्यास के साथ कठिन तकनीक सीख रही हैं.

भीलवाड़ा. कहते हैं कि अगर कम उम्र में ही सही लक्ष्य और मार्गदर्शन मिल जाए तो सफलता उम्र नहीं देखती है. छोटी उम्र में ही अपनी टैलेंट और मेहनत के दम पर भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने खास अचीवमेंट हासिल की है. 5 साल की छोटी बच्ची गीतिका ने एरियल हूप के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में एरियल हूप रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान उन्होंने बेहद कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का परिचय दिया.

रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान गीतिका ने एरियल हूप में लायरा पोजीशन अपनाई और एक हाथ और एक पैर के सहारे अपने शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन करना उनकी मेहनत और नियमित अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने अपने रिकॉर्ड का प्रदर्शन फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में किया. वहां रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया. इसके साथ ही गीतिका एरियल हूप के क्षेत्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाली भीलवाड़ा की पहली बालिका बन गई है.

दो वर्षों से गितिका ले रही है पशिक्षण

गितिका जैन की इस उपलब्धि पर माता मीनाक्षी जैन और पिता आयुष जैन काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि अर्जुन डांस स्कूल में गितिका पिछले दो वर्षों से लगातार एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही है और नियमित अभ्यास के साथ कड़ी मेहनत कर रही है. गीतिका को एरियल हूप का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है. कम उम्र होने के बावजूद वह अभ्यास के दौरान पूरी एकाग्रता के साथ अपनी तकनीक और संतुलन पर काम करती है. लगातार अभ्यास के कारण उन्होंने एरियल हूप की कठिन गतिविधियों को सीखने में सफलता हासिल की.

मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया

गीतिका ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज होना उनके लिए गर्व की बात है. गीतिका की उपलब्धि यह भी बताती है कि बच्चों में प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती. सही मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परिवार के सहयोग से बच्चे कम उम्र में भी अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. गीतिका ने एरियल हूप में रिकॉर्ड बनाकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि भीलवाड़ा के लिए भी गौरव का अवसर पैदा किया है.About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bhilwara,Rajasthan

First Published :

September 19, 2026, 09:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj