Rajasthan
भीलवाड़ा में सजी फूलों की महफिल, 25 हजार पौधों के बीच रॉकेट मॉडल ने खींचा ध्यान

भीलवाड़ा में सजी फूलों की महफिल, 25 हजार पौधों के बीच रॉकेट मॉडल ने खींचा….
Bhilwara Video: भीलवाड़ा में पांच दिवसीय ‘फ्लावर शो 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 25 हजार से अधिक पौधों और 25 से ज्यादा प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है. इस मेले में बोनसाई. कैक्टस और औषधीय उद्यानों के साथ-साथ रूफटॉप किचन गार्डन मुख्य आकर्षण हैं. आयोजन का विशेष केंद्र जीएसएलवी एमके-III रॉकेट का मॉडल है. जो दर्शकों के बीच सेल्फी पॉइंट बन गया है. प्रदर्शनी का उद्देश्य शहरवासियों को गार्डनिंग के प्रति जागरूक करना और उन्हें घर पर ही सब्जियां व औषधीय पौधे उगाने के लिए प्रेरित करना है. बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी इस पुष्प मेले का आनंद लेने पहुँच रहे हैं.
homevideos
भीलवाड़ा में सजी फूलों की महफिल, 25 हजार पौधों के बीच रॉकेट मॉडल ने खींचा….




