Tech

फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार खोलने से बिजली का बिल क्यों बढ़ता है.

Powered by :

Last Updated:February 22, 2026, 10:19 IST

क्या आप भी फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार खोलते हैं? जानिए कैसे इससे बढ़ता है बिजली का बिल, कंप्रेसर पर पड़ता है असर और क्या है इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण. साथ ही जानें बिल बचाने के आसान टिप्स…

चाहे गर्मी हो या सर्दी, हमारे किचन का सबसे जरूरी अप्लायंस है फ्रिज (रेफ्रिजिरेटर). दूध खराब न हो, सब्जियां ताजी रहें और ठंडा पानी मिले – इसके लिए हम दिन में कई बार फ्रिज का दरवाज़ा खोलते हैं. लेकिन घर के बड़े अक्सर टोकते हैं, ‘फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार मत खोलो, बिजली का बिल बढ़ जाएगा.‘

कई लोगों को लगता है कि यह सिर्फ समझाने के लिए कहा जाता है, लेकिन इसके पीछे पक्का वैज्ञानिक कारण है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार खोलने से बिजली का बिल क्यों बढ़ता है.

फ्रिज का दरवाज़ा बार-बार खोलने से बिल क्यों बढ़ता है? अंदर की ठंडी हवा बाहर निकलती है- फ्रिज के अंदर की हवा ठंडी होती है और कमरे की हवा गर्म. जैसे ही आप दरवाज़ा खोलते हैं, ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और गर्म हवा अंदर चली जाती है. इससे फ्रिज का अंदरूनी तापमान बढ़ जाता है.

Add as Preferred Source on Google

कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है- फ्रिज में एक कंप्रेसर  होता है, जो अंदर का तापमान तय लेवल (जैसे 4°C) तक ठंडा रखता है. जब तापमान बढ़ जाता है, तो कंप्रेसर दोबारा चालू होकर उसे फिर से ठंडा करता है. अगर आप बार-बार दरवाज़ा खोलेंगे, तो कंप्रेसर को बार-बार और ज्यादा समय तक चलना पड़ेगा.

बिजली की खपत बढ़ती है- कंप्रेसर फ्रिज का सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाला हिस्सा है. जितनी देर वह चलेगा, उतनी ज्यादा बिजली खर्च होगी.

माना जाता है कि अगर फ्रिज का दरवाज़ा सिर्फ 30 सेकंड खुला रहे, तो अंदर का तापमान सामान्य करने में 30-45 मिनट तक ज्यादा मेहनत लग सकती है. सोचिए, अगर दिन में 20-30 बार ऐसा हो, तो बिजली का बिल बढ़ना तय है.

नमी और बर्फ जमना- जब गर्म हवा अंदर जाती है, तो उसके साथ नमी भी आती है. ये नमी फ्रिज की कॉइल्स पर बर्फ बनकर जम सकती है. ज्यादा बर्फ जमने से फ्रिज की ठंडक कम हो जाती है और मशीन को और ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

February 22, 2026, 10:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj