राजस्थान वालों हो जाओ सावधान, अब नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें… मच गया है भारी बवाल, जानें पूरी खबर!

Last Updated:November 04, 2025, 18:07 IST
Jaipur News: राजस्थान में स्लीपर बस परमिट विवाद गहराता जा रहा है. जयपुर में हुई बैठक में बस ऑपरेटर्स ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. चेतावनी दी गई कि यदि समाधान नहीं निकला तो पूरे प्रदेश में बसों के चक्के जाम होंगे. वहीं, हड़ताल के चलते हजारों यात्री फंसे हुए हैं और रोडवेज पर भारी दबाव बढ़ गया है.
आसिफ खान/जयपुर. प्रदेश में स्लीपर बसों के परमिट नियमों को लेकर चल रहे विवाद के बीच बस ऑपरेटर्स ने अब सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है. जयपुर में मंगलवार को हुई बस ऑपरेटर्स की बड़ी बैठक में सभी तरह की निजी बसों के मालिकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया. ऑपरेटर्स ने कहा कि यदि सरकार ने 24 घंटे में कोई ठोस समाधान नहीं निकाला तो पूरे राजस्थान में बसों के चक्के जाम कर दिए जाएंगे. इसका असर सामान्य यात्री सेवाओं से लेकर स्कूल और कांट्रैक्ट कैरिज बसों तक देखने को मिल सकता है.
बैठक में बस मालिकों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग ने पहले पैसे लेकर परमिट जारी किए और अब उन्हीं परमिटों को गैरकानूनी बताते हुए बसों को बंद करने की कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि “हजारों बसों में बदलाव करना न तो तकनीकी रूप से संभव है और न ही आर्थिक रूप से.” कई ऑपरेटर्स ने कहा कि उन्होंने सरकार पर भरोसा करके निवेश किया था, अब अचानक नियम बदलने से उनका कारोबार ठप हो जाएगा.
यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रोडवेज पर दबाव
प्रदेश में आज बसों की हड़ताल का चौथा दिन है. जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर सहित कई जिलों में स्लीपर बसें पहले से ही सड़कों से नदारद हैं. हजारों यात्री बस अड्डों पर परेशान हैं और रोडवेज बसों पर दबाव कई गुना बढ़ गया है.
सरकार से वार्ता बेनतीजा, आंदोलन तेज करने की तैयारीबीते दिन परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में भी ऑपरेटर्स के साथ कोई सहमति नहीं बन पाई थी. सरकार ने साफ शब्दों में कहा था कि अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. इस रुख के बाद आज ऑपरेटर्स ने स्लीपर बसों के अलावा दूसरे संगठनों को भी साथ जोड़ने की रणनीति बनाई. संभावना जताई जा रही है कि अगर सरकार ने कोई समाधान नहीं निकाला तो कल से कांट्रैक्ट कैरिज और स्टेज कैरिज बसें भी इस हड़ताल में शामिल हो सकती हैं.
Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 04, 2025, 18:07 IST
homerajasthan
राजस्थान वालों हो जाओ सावधान, अब नहीं चलेंगी प्राइवेट बसें… जानें पूरी खबर!



