फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा को दी लग्जरी मर्सिडीज, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान!

होमखेलक्रिकेट
फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा को दी लग्जरी कार, कीमत सुन रह जाएंगे हैरान
Last Updated:June 22, 2026, 06:43 IST
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पापा को एक लग्जरी कार गिफ्ट की. इस कार की कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यशस्वी जायसवाल के भाई ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी. कुछ महीने पहले यशस्वी ने मुंबई में एक लग्जरी घर भी खरीदा था.यशस्वी जायसवाल ने पापा को गिफ्ट की कार
नई दिल्ली: भारतीय टीम के उभरते हुए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल नहीं किया. टीम में शामिल नहीं किए जाने की चर्चा के बीच यशस्वी ने एक ऐसा काम किया, जिसे देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, 21 जून, रविवार को फादर्स डे के मौके पर यशस्वी ने अपने पापा को एक लग्जरी कार गिफ्ट में दी. यशस्वी के भाई तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत मोमेंट की तस्वीरों को शेयर किया.
टीम इंडिया में सिलेक्शन के शोर शराबे से दूर यशस्वी अपनी पूरी फैमिली के साथ कार की डिलिवरी लेने पहुंचे. इस दौरान उनके पिता और मां बिल्कुल साधारण कपड़ों में नजर आए. यशस्वी के पापा की इस सादगी को देखकर फैंस भी भावुक हो गए. बता दें कि यशस्वी ने अपने पिता को जो कार गिफ्ट की है वह मर्सिडीज GLS है, जिसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपए बताई जाती है.
View this post on Instagram



