51 करोड़ वोटर्स तक पहुंचा चुनाव आयोग, SIR के तहत 13 राज्यों में 50 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बांटे गए

Last Updated:November 18, 2025, 19:23 IST
चुनाव आयोग ने कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 50.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र दिये जा चुके हैं. एसआईआर प्रक्रिया का दूसरा चरण चार नवंबर को गणना प्रपत्र बांटने से शुरू हुआ था और यह प्रक्रिया चार दिसंबर तक जारी रहेगी.
निर्वाचन आयोग ने अपने दैनिक एसआईआर बुलेटिन में बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50.25 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. दूसरे शब्दों में, 50.97 करोड़ मतदाताओं में से 98.54 प्रतिशत को आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म प्राप्त हुए हैं.
निर्वाचन आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमाना -निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. इनमें से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. असम में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होंगे और निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पूर्वोत्तर के इस राज्य में मतदाता सूची का ‘विशेष पुनरीक्षण’ कराने की घोषणा की.
Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 18, 2025, 19:23 IST
homenation
51 करोड़ वोटर्स तक पहुंचा EC, 13 राज्यों में 50 करोड़ से ज्यादा फॉर्म बांटे गए


