Rajasthan

टिटहरी के अंडों से मौसम का क्या रिलेशन? 4 अंडे मतलब इस बार 4 महीने झमाझम बारिश होगी

X
title=

टिटहरी के अंडों से मौसम का क्या रिलेशन? 4 अंडे मतलब 4 महीने झमाझम बारिश होगी

 

arw img

Rajasthan Monsoon : सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र से मानसून को लेकर एक दिलचस्प संकेत सामने आया है, जिसने किसानों की उम्मीदों को नया सहारा दे दिया है. यहां एक टिटहरी ने समतल जमीन पर चार अंडे दिए हैं, जिसे ग्रामीण परंपरा में अच्छी और लंबी बारिश का संकेत माना जाता है. लोक मान्यता के अनुसार टिटहरी जितने अंडे देती है, उतने ही महीने बारिश होने की संभावना मानी जाती है, ऐसे में इस बार चार महीने तक बारिश की उम्मीद जताई जा रही है. ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि सिर्फ अंडों की संख्या ही नहीं, बल्कि उनकी दिशा भी अहम होती है. इस बार चारों अंडों की नोक जमीन की ओर है, जिसे संतुलित और लगातार बारिश का संकेत माना जा रहा है. यह परंपरा वर्षों से किसानों के अनुभव का हिस्सा रही है. खास बात यह है कि मौसम विभाग ने भी इस बार सामान्य से अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं. ऐसे में पारंपरिक मान्यताएं और वैज्ञानिक अनुमान दोनों एक ही दिशा में इशारा कर रहे हैं, जिससे किसानों के चेहरे पर उम्मीद की झलक साफ दिखाई दे रही है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj