Rajasthan

गुप्त ड्रग लैब का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 40 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

Last Updated:November 15, 2025, 18:35 IST

एनसीबी और राजस्थान पुलिस ने सिरोही जिले के धनत्राई गांव में चल रही एक गुप्त ड्रग लैब का पर्दाफाश किया. यहां से सैकड़ों किलो केमिकल बरामद हुआ, जिससे करीब 100 किलो मेफेड्रोन तैयार किया जा सकता था. इसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जांच में यह सामने आया कि गैंग का मास्टरमाइंड एक स्नातक युवक था, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद ड्रग्स के धंधे में शामिल हुआ.सिरोही में गुप्त ड्रग लैब का खुलासा, 40 करोड़ की मेफेड्रोन जब्तसिरोही के धनत्राई गांव में चल रही एक गुप्त ड्रग लैब पकड़ी

सिरोही. नशे के खिलाफ मोदी सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राजस्थान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरोही जिले के धनत्राई गांव में चल रही एक गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ किया है. यहां से सैकड़ों किलो केमिकल बरामद हुए हैं, जिनसे करीब 100 किलो मेफेड्रोन बनाया जा सकता था.

इसकी बाज़ार में कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है, पुलिस और एनसीबी ने लैब के मास्टरमाइंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, एनसीबी पिछले कुछ महीनों से राजस्थान में जिला पुलिस को ड्रग्स से जुड़े मामलों पर अलर्ट कर रहा था. सिरोही पुलिस को एक फार्म हाउस पर ड्रम्स और लैब उपकरणों की मौजूदगी की सूचना मिली. पुलिस ने तुरंत एनसीबी जोधपुर को खबर दी और टीम मौके पर पहुंची.

सिरोही के धनत्राई गांव में चल रही एक गुप्त ड्रग लैब पकड़ी

एनसीबी और राजस्थान पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

इस पूरे मामले की जांच में सामने आया कि इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड वाला राम शिक्षा से स्नातक है और कई प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में मेफेड्रोन बनाने के धंधे में उतर गया. वह इन सब में वर्चुअल सिम का इस्तेमाल करता था, इसने ड्रग बनाने की प्रक्रिया डार्कनेट से सीखी है. ये गुजरात के अंकलेश्वर से केमिकल और लैब उपकरण खरीदता था और जिस फार्म हाउस में ये सब पकड़ा गया वह फार्म हाउस उसके नाम पर नहीं, बल्कि अपने साथी भूरा राम के नाम पर लिया था.

सिरोही के धनत्राई गांव में चल रही एक गुप्त ड्रग लैब पकड़ी

ये आरोपी पहले भी एक केस में वांछित था. जांच में यह भी पता चला कि गैंग पहले ही 8 किलो मेफेड्रोन बना चुका था, जिसमें से 2 किलो एजेंसी ने 28 अक्टूबर को उसके एक साथी से जब्त किया था. इस पूरे ऑपरेशन में एनसीबी और राजस्थान पुलिस ने मिलकर काम किया.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

November 15, 2025, 18:30 IST

homerajasthan

सिरोही में गुप्त ड्रग लैब का खुलासा, 40 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj