गोकुल विलेज में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा निकली धूमधाम से, भक्ति और उल्लास से गूंजा उदयपुर शहर

Last Updated:November 06, 2025, 18:57 IST
उदयपुर के गोकुल विलेज में खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा भक्तों की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर उभरी. सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर श्याम विहार तक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भजनों पर नाचते-झूमते पूरे मार्ग को भक्ति और उल्लास से भर दिया. रास्ते भर फूल-मालाओं, प्रसाद और ढोल-नगाड़ों के बीच जयकारों का माहौल देखने लायक था.
उदयपुर. खाटू श्याम बाबा के भक्तों की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उदयपुर के गोकुल विलेज में देखने को मिला. यहां बाबा श्याम की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई. निशान यात्रा सेक्टर-7 स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई, जो भोलेश्वर महादेव और गोकुलश्वर महादेव मंदिर से होते हुए श्याम विहार तक पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना दिया. यात्रा के दौरान भक्त बाबा श्याम के भजनों पर नाचते-झूमते नजर आए. “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा.
हर तरफ भक्ति का रंग छाया हुआ था, भक्तों के चेहरों पर उत्साह और श्रद्धा देखने लायक थी. छोटे-बड़े, महिलाएं और बच्चे सभी ने निशान यात्रा में पूरे मनोयोग से भाग लिया. रास्ते भर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया. कई स्थानों पर शीतल पेय और प्रसाद के स्टॉल भी लगाए गए. श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा के मार्ग पर बाबा श्याम के नाम से भक्ति गीतों की स्वर लहरियां बिखेरी, जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर भक्त झूमते रहे.
कोलकाता से मंगवाया गया विशेष श्रृंगार
देर शाम श्याम विहार में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर कोलकाता से विशेष श्रृंगार मंगवाया गया है, जिसे बाबा श्याम को धारण कराया जाएगा. साथ ही छप्पन भोग का विशेष प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा. भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध भजन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. रातभर श्याम नाम की महिमा गूंजेगी और श्रद्धालु बाबा के दरबार में भक्ति रस में सराबोर होंगे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गोकुल विलेज में हर साल यह निशान यात्रा भक्तों के लिए आस्था और उत्सव का प्रतीक बन चुकी है. बाबा श्याम के भक्त इस यात्रा को लेकर पूरे वर्ष इंतजार करते हैं, और इस बार भी भक्ति, प्रेम और उल्लास से भरा यह आयोजन भक्तों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गया.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 06, 2025, 18:57 IST
homerajasthan
उदयपुर के गोकुल विलेज में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा, देखें वीडियो



