Rajasthan

सीकर फतेहपुर मौसम समाचार आज

Last Updated:January 11, 2026, 11:05 IST

Sikar: सीकर के फतेहपुर में तापमान माइनस 3.4 डिग्री तक गिर गया है. जिससे खेतों में पानी और जमीन पर पाला जम गया है. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई है और प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है. फसलों. खासकर सब्जियों को पाले से नुकसान की खबर है और शीतलहर का कहर अभी कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Sikar: सीकर जिले में सर्दी ने इस सीजन के सभी पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. आज रविवार 11 जनवरी 2026 को जिले में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप देखा गया. फतेहपुर शेखावाटी स्थित मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरकर माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. इससे पहले पारा केवल एक बार माइनस 0.5 डिग्री तक पहुँचा था. बीती रात को इस सीजन की सबसे सर्द रात माना जा रहा है.

ठंड का आलम यह है कि रेगिस्तानी धोरों में जगह-जगह जमीन पर बर्फ की परत जमी हुई नजर आई. खेतों में सिंचाई के लिए बिछाए गए पाइपों में पानी जम जाने से बर्फ के टुकड़े निकलते देखे गए. किसानों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. क्योंकि अत्यधिक ठंड और पाले के कारण सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार. तापमान शून्य से नीचे रहने पर पौधों की पत्तियां झुलस जाती हैं. जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है.

विजिबिलिटी शून्य के करीब

भीषण शीतलहर के साथ ही जिले में घने कोहरे का असर भी देखा गया. सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहने के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है. कोहरे और हाड़ कपा देने वाली ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे और अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए.

प्रशासन की अपील और स्कूलों में राहत

बढ़ती सर्दी और ‘कोल्ड वेव’ (Cold Wave) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह-शाम अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें. कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है. मौसम विभाग के अनुसार. आने वाले कुछ दिनों तक शीतलहर का यह असर जारी रह सकता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

January 11, 2026, 11:05 IST

homerajasthan

शेखावाटी में कुदरत का ‘कोल्ड टॉर्चर’, पाइपों में पानी की जगह निकल रही बर्फ…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj