थामा बनाम एक दीवाने की दीवानियत: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

Last Updated:October 22, 2025, 05:50 IST
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के पहले दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है. दोनों फिल्मों के आंकेड़े भी सामने आ चुके हैं. आइए जानते हैं किसने की कितनी कमाई.
दोनों के बीच दिख रही कड़ी टक्कर
नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना की थामा और हर्षवर्धन राणे की एक दीवाने की दीवानियत दोनों फिल्मों ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है. दोनों फिल्मों की ही एंट्री धमाकेदार रही. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहा दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
कल यानी 21 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने दस्तक दी है. वहीं दूसरी ओर पर्दे पर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा को सिजलिंग केमिस्ट्री वाली फिल्म एक दीवाने की दीवानीयत भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों ही फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है. लेकिन खास बात ये है कि ‘थामा’ ने पहले दिन ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ से ज्यादा कमाई कर डाली है.
थम्मा ने ओपनिंग डे में कमाए इतने करोड़
आयुष्मान खुराना की ‘थम्मा’ एक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स फिल्म है, इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुकी हैं. फैंस काफी समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म ने रिलीज होते ही पहले ही दिन Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.
एक दीवाने की दीवानियत ने कमाए इतने करोड़
‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद से ही हर्षवर्धन राणे फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं. ऐसे में इस फिल्म के आते ही वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फैंस का दिल जीत लिया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘थम्मा’ की तुलना में ये आंकड़ा भले ही कम हों, लेकिन फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है.
बता दें कि पहले दिन की कमाई के बाद आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में चौथे नंबर पर है. वहीं एक दीवाने की दीवानियत को मिल रहे प्यार को देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है.
Munish Kumar
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 22, 2025, 05:50 IST
homeentertainment
Day 1: ‘थामा’ या ‘एक दीवाने की दीवानियत’, पहले दिन किसने किसको दी पटखनी



