सिर्फ 2:56 मिनट का छोटा-सा गाना, चंट निकलीं मोनालिसा, निरहुआ को कातिल अदाओं से किया ‘जख्मी’

भोजपुरी फिल्मों और गानों का भी खूब क्रेज रहता है. बात हो मोनालिसा और निरहुआ की जोड़ी की तो फैंस दीवाने-मस्ताने हो जाते हैं. ऐसे ही फिल्म ‘राजा बाबू’ के गाने ‘हिली पलंग के प्लेई’ काफी बोल्ड सॉन्ग है. जिसमें मोनालिसा का आइटम नंबर देखकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं. उनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिलता है. इस गाने को कल्पना और छोटे बाबा ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जो इसे और भी एनर्जेटिक बनाता है. दिनेश लाल यादव के गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जिनमें देसीपन और मस्ती साफ झलकती है. वहीं, इसका संगीत छोटे बाबा ने ही तैयार किया है. इस गाने को वेव म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया था और रिलीज होते ही यह भोजपुरिया दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया. गाने की धुन, बोल और गायकी ने मिलकर इसे फिल्म का एक यादगार ट्रैक बना दिया.जो सालों बाद भी जस का तस बना हुआ है. इसमें मोनालिसा का चंट और तीखा अंदाज देखने को मिलता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
सिर्फ 2:56 मिनट का छोटा-सा गाना, चंट निकलीं मोनालिसा, निरहुआ हुए जख्मी



