Curry Leaf Plant Care | Gardening Tips | Kari Patta Plant Growth | Home Garden Tips | Organic Fertilizer for Curry Leaf | Kitchen Waste Gardening | Curry Leaf Plant Healthy

Last Updated:December 18, 2025, 07:43 IST
Kari Patta Care Tips: करी पत्ता का पौधा सही देखभाल न मिलने पर पीला और कमजोर हो जाता है. ऐसे में किचन में मौजूद एक साधारण चीज का इस्तेमाल इसे फिर से हरा-भरा बना सकता है. यह प्राकृतिक उपाय पौधे को जरूरी पोषक तत्व देता है और ग्रोथ तेजी से बढ़ाता है. नियमित अंतराल पर इसका उपयोग करने से नई पत्तियां निकलती हैं और पौधा लंबे समय तक स्वस्थ रहता है.
कड़ी पत्ते के पेड़ को पत्तियों से भरपूर और हरा भर बनाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकते है. सिरोही के तपोवन में गार्डनिंग देख रहे बीके राजू भाई ने बताया कि घर में उपयोग होने वाली चीजों का गार्डन में ऑर्गेनिक खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है. अगर आपके घर में करी पत्ते का पेड़ है, तो आप इसमें घर का बचा हुआ दही का उपयोग कर सकते है.

गर्मियों और बारिश के दिनों में यह पौधा तेजी से ग्रोथ करता है, लेकिन सर्दियों में सर्दी और कम धूप की वजह से पत्ते कमजोर हो जाते है. इस वजह से पत्तियां पीली हो जाती है और नई टहनियां नहीं निकलती है. इससे पौधा सूखने लगता है. ऐसे में घर में पुराना दही, जो बहुत खट्टा पड़ चुका है, इसे खाद के रूप में उपयोग कर सकते है.

दही से खाद बनाने के लिए एक लीटर पानी में दही को अच्छी तरह मिलाकर घोल बना लेना चाहिए. इस घोल को करी पत्ता के पौधे के आसपास मिट्टी में डालने से पौधों को पोषक तत्व मिलते है और जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है. दही का घोल पौधे की ग्रोथ में मदद करता है. इस घोल का इस्तेमाल 15 से 20 दिन में एक बार पौधों के जड़ों के पास डालना चाहिए.
Add as Preferred Source on Google

सर्दियों में मिट्टी देर से सूखने की वजह से पौधे को रोजाना पानी देना जरूरी नहीं है. मिट्टी की नमी को चैक करने के बाद ही पानी देना चाहिए. 3-4 दिन में पानी देना भी पौधे के लिए काफी होता है. ज्यादा पानी देने से जड़ को कमजोर बना देता है पत्तियां पीली पड़ने लगती है. पानी सही समय पर देने से पौधा सर्दियों में भी हरा-भरा और मजबूत रहेगा.

सर्दियों में पौधों को धूप काम मिलने से भी पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. कडी पत्ता के पौधे को हर सुबह 3-4 घंटे हल्की धूप में रखना चाहिए. वहीं ज्यादा सर्दी और सर्द हवाओं से पौधे की रक्षा करना भी जरूरी है. अगर आपने गमले में कडी पत्ता को लगाया है, तो रात के समय उसे खिड़की के पास रख सकते है. इससे सीधी ठंडी हवाओं से पौधे की सुरक्षा होती है और सुबह के समय हल्की धूप भी मिल जाती है.
First Published :
December 18, 2025, 07:43 IST
homeagriculture
करी पत्ता का पौधा सूख रहा है? किचन की इस एक चीज से मिनटों में मिलेगा नया जीवन



