IND A vs SA A Highlights: ईशान-बडोनी की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा पाई, आखिरी वनडे हारी इंडिया

Last Updated:November 19, 2025, 20:26 IST
IND A vs SA A Highlights: ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी भी इंडिया ए को जीत नहीं दिला सकी. भारत को तीसरे और अंतिम अनौपचारिक वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से हराकर खुद को सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचा लिया. भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया. गायकवाड़ ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाए.
ईशान किशन भी टीम को हार से नहीं बचा पाए.
नई दिल्ली. इंडिया ए को तीसरे और अंतिम अनौपचारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए ने 73 रन से हरा दिया. हालांकि इस जीत के बावजूद मेजबान टीम सीरीज नहीं जीत सकी. भारत ने तीसरा मैच गंवाने के बावजूद सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से ईशान किशन ने जीत दिलाने के भरसक प्रयास किए लेकिन उनका धैर्य भी जवाब दे गया और वो अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए. ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया. गायकवाड़ ने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाए.
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी थी. दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो लुहान ड्री प्रिटोरियस रहे. जिन्होंने 98 गेंद में 123 रन की पारी खेली. प्रिटोरियस के अलावा सलामी बल्लेबाज रिवाल्डो मूनसामी (130 गेंद में 107 रन ) ने भी शतक लगाया और दोनों ने 241 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को 50 ओवरों में छह विकेट पर 325 रन तक पहुंचाया.
ईशान किशन भी टीम को हार से नहीं बचा पाए.
इंडिया ए के लिए हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद ने दो दो विकेट लिए. जवाब में इंडिया ए टीम 49.1 ओवर में 252 रन पर आउट हो गई. भारत ए के लिए सिर्फ आयुष बडोनी 66 गेंद में 66 रन बना सके. ईशान किशन ने 67 गेंद में 53 रन बनाए जबकि बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे.
एक समय इंडिया ए के चार विकेट 82 रन पर गिर चुके थे. इसके बाद ईशान 88 रन की साझेदारी निभाने के बाद एन पीटर की गेंद पर आउट हो गए. पीटर ने 48 रन देकर चार विकेट लिए. भारत ए ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिये और फिर मैच में लौट नहीं सकी.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 19, 2025, 20:26 IST
homecricket
ईशान-बडोनी की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा पाई, आखिरी वनडे हारी इंडिया



