Rajasthan

टोंक में लापरवाही पर कलेक्टर टीना डाबी का कड़ा एक्शन, सभी BDO को चार्जशीट

Last Updated:May 10, 2026, 09:12 IST

Rajasthan News Live: नेशनल हाईवे 148D पर डंपर और ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया, हालांकि चालक बाल-बाल बचे. अलवर के मौलियां गांव में मैच देख रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें एक की हालत गंभीर है. दूदू के भैराना धाम में रीको के विरोध में आज महापंचायत हो रही है, जिसमें हनुमान बेनीवाल के शामिल होने की संभावना है. करौली में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाया और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आग लगने से कपड़े की दुकान में लाखों का नुकसान हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: टोंक में लापरवाही पर कलेक्टर टीना डाबी का कड़ा एक्शनZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: नेशनल हाईवे 148D पर शक्करगढ़ चौराहे के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. हाईवे पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक डंपर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि दोनों चालक समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई. जहाजपुर पुलिस और नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

टोंक: लापरवाही पर कलेक्टर टीना डाबी का कड़ा एक्शन, सभी BDO को चार्जशीटटोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर ने जिले के सभी विकास अधिकारियों (BDO) को राजस्थान सिविल सेवा नियमों के तहत चार्जशीट जारी की है. प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बरती गई शिथिलता के कारण यह कार्रवाई की गई है. टोंक, निवाई, देवली, उनियारा, पीपलू और टोडारायसिंह के विकास अधिकारियों को 15 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भीलवाड़ा: फर्जी बीमा क्लेम के लिए शव के साथ अमानवीय हरकत, तीन गिरफ्तारभीलवाड़ा की गांधी नगर थाना पुलिस ने एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है. आरोपियों ने लाखों-करोड़ों रुपये का फर्जी बीमा क्लेम हड़पने के लिए एक शव के साथ छेड़छाड़ की. अहमदाबाद के रहने वाले मृतक दीपक भाई को इलाज के बहाने भीलवाड़ा लाया गया था, जहाँ उनकी मौत के बाद इसे ‘करंट से हुआ हादसा’ दिखाने के लिए उनके पैर और अंगुलियां जला दी गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विश्वास सूरज सैमुअल, भीखा भाई और डालू गाडरी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस इनसे अन्य संभावित फर्जी क्लेम के मामलों में पूछताछ कर रही है.

अलवर: लक्ष्मणगढ़ में खूनी संघर्ष, मैच देख रहे भाइयों पर जानलेवा हमलामौलियां गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए. घायल सादिक और उसका भाई अली खान अपनी दुकान पर बैठकर मैच देख रहे थे, तभी तीन गाड़ियों में भरकर आए हमलावरों ने लाठियों, सरियों और फरसी से उन पर हमला कर दिया. हमले में अली खान के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है, वहीं सादिक का हाथ टूट गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दूदू: भैराना धाम में रीको के खिलाफ महापंचायत आजभैराना धाम में रीको (RIICO) स्थापना के विरोध में संतों और ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है. आज यहाँ एक विशाल संत सम्मेलन और महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. चर्चा है कि आरएलपी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी आज आंदोलन को समर्थन देने भैराना धाम पहुंच सकते हैं. बड़ी संख्या में साधु-संत और स्थानीय लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं.

करौली: अतिक्रमण पर चला ‘पीला पंजा’करौली में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. गुलाब बाग से हिंडौन मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमणों को बैंकहो लोडर (जेसीबी) की मदद से हटाया जा रहा है. नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त प्रेम राज मीणा की मौजूदगी में टीम कार्रवाई कर रही है. कार्रवाई के डर से कई लोग स्वयं भी अपना अतिक्रमण हटाते नजर आए.

बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ में कपड़े की दुकान में आग, लाखों का नुकसानसुरजनसर गांव में एक कपड़े की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दुकानदार रुपाराम जाट का करीब 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है. ग्रामीणों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद नगरपालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj