Sports

Tanush Kotian Income Tax Department: भारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में सरकारी नौकरी, श्रीलंका दौरे के बीच मिली खुशखबरी

होमखेलक्रिकेट

भारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में सरकारी नौकरी, SL दौरे के बीच खुशखबरी

Last Updated:August 13, 2026, 09:57 IST

Tanush Kotian: 27 साल के ऑफ ब्रेक स्पिनर और दाएं हाथ के बल्लेबाज तनुश कोटियान को जब पता लगा कि वह श्रीलंका दौरे पर भारत के नेट बॉलर होंगे तब उन्हें खूब खुशी हुई होगी, लेकिन अब एक और खुशखबरी उन्हें और उनके पूरे परिवार को गदगद कर चुकी है क्योंकि मुंबई के इस ऑलराउंडर को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में नौकरी मिल गई. अब कोटियान सरकारी कर्मचारी बन चुके हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideभारतीय क्रिकेटर की लगी इनकम टैक्स में सरकारी नौकरी, SL दौरे के बीच खुशखबरीZoomतनुश कोटियान को मिली इनकम टैक्स में नौकरी

नई दिल्ली: क्रिकेटर्स को सरकार नौकरी मिलना कोई नई बात नहीं. तमाम राज्य सरकारें और केंद्रीय सरकार के उपक्रमों में खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटा के तहत सरकारी नौकरी मिलती रहती है. बीती रात इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यानी आयकर विभाग ने 97 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नियुक्ति की, इनमें मुंबई के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियान भी शामिल हैं, जो श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ बतौर नेट बॉलर ट्रेवल कर रहे हैं.

97 पद के लिए आए थे 3595 आवेदनइन 97 पदों के लिए कुल 3,595 आवेदन प्राप्त हुए थे. डिपार्टमेंट ने सभी आवेदनों की गहन जांच और मूल्यांकन के बाद योग्य खिलाड़ियों का चयन किया. पत्र सूचना कार्यालय (मुंबई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आयकर विभाग, मुंबई ने खेल कोटे के तहत को नियुक्त कर सार्वजनिक सेवा में खेल उत्कृष्टता को सम्मान देने और उच्चस्तरीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है.

महिला क्रिकेटर तेजल का भी सिलेक्शनतनुश कोटियान के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तेजल हसबनीस को भी नौकरी मिली है. चयनित खिलाड़ियों में योगासन खिलाड़ी अभिषेक भी हैं, जिन्होंने जून में अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे, इसके अलावा पैरा निशानेबाज आकाश को भी नियुक्ति मिली है, जिन्होंने वर्ष 2024 में नई दिल्ली में आयोजित डब्ल्यूएसपीएस विश्व कप तथा 2025 में दुबई के अल ऐन में आयोजित इसी प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था.

युवजेंद्र चहल भी इनकम टैक्स इंस्पेक्टरभारत के सबसे सफल टी-20 गेंदबाजों में से एक दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं. भारत के प्रमुख लेग स्पिनर्स में से एक चहल को आयकर विभाग से हर महीने 4600 ग्रेड पे के आधार पर लगभग ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह सैलरी मिलती है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 13, 2026, 09:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj