Rajasthan

कचौड़ी-पकौड़ी का स्वाद हुआ महंगा, कॉमर्शियल गैस पर झटका, संचालक बोले- सप्लाई संकट से बढ़े दाम

जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर LPG गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है. लंबे समय से चल रही घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो लोगों को राहत देने वाली नहीं है. पहले ही रेस्तरां, ढाबों और हॉस्टलों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं, उसके ऊपर अचानक 993 रुपए की बढ़ोतरी घाव पर नमक छिड़कने जैसा है.

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोकल-18 ने जयपुर की प्रमुख गैस एजेंसियों और गैस गोदामों पर पहुंचकर यहां गैस की सप्लाई करने वाले लोगों और गैस एजेंसियों के मालिकों से बात की तो वह बताते हैं कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते हुई है. लंबे समय से युद्ध के हालात के चलते गैस की आपूर्ति में कमी और लगातार बढ़ती डिमांड के चलते इस बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी हुई है, जो कई वर्षों बाद हुई है.

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 रूपए की बढ़ोतरी

सामान्य रूप से 200 से 300 रुपए तक बढ़ोतरी होती है, लेकिन पहली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर एक साथ 993 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते अब लोगों को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2106 रुपए के बजाए 3099 रुपए में मिलेगा. गैस कंपनियों के मालिकों का कहना है कि आगामी दिनों में अगर गैस की आपूर्ति ठीक रही तो फिर से कीमतों में कटौती हो सकती है, लेकिन फिलहाल लोगों को महंगी कीमत पर ही सिलेंडर मिलेंगे.

5 किलोग्राम वाला छोटा सिलेंडर भी 241 रुपए महंगा हुआ

इंडेन गैस एजेंसी के मालिक सुभाष मित्तल ने लोकल 18 को बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ-साथ 5 किलो के सबसे छोटे सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. 5 किलो के सबसे छोटे सिलेंडर की कीमत में 241 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. मित्तल का कहना है कि पहली बार सबसे बड़े और सबसे छोटे दोनों प्रकार के सिलेंडरों की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. हालांकि सामान्य 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

कॉमर्शियल गैस और रिफिलिंग के छोटे सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते माइग्रेंट लोग, स्टूडेंट, गरीब मजदूरों और सड़कों पर छोटी दुकानें चलाने वाले लोगों को अब सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके पास बड़े सिलेंडर का कनेक्शन नहीं है और वह छोटे सिलेंडर को ही बार-बार रिफिलिंग करवाते हैं, जिसके चलते अब प्रति किलो गैस भी उन्हें पहले के मुकाबले महंगी खरीदनी पड़ेगी. इस बढ़ोतरी से पहले ये 5 किलो का छोटा सिलेंडर लेने के लिए लोगों को 592 से लेकर 616 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब 241 रुपए की बढ़ोतरी के बाद बाजार में यह छोटा सिलेंडर 833 से 857 रुपए तक में मिलेगा.

सालभर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1490 रुपए बढ़ी

गैस एजेंसी के मालिकों का कहना है कि राजस्थान में हर महीने गैस की कीमत में बढ़ोतरी और कटौती को लेकर रिव्यू मीटिंग होती है, जिसमें सभी प्रकार के सिलेंडरों की कीमतों का रिव्यू किया जाता है. लेकिन इस साल सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक साल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1490 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो सबसे ज्यादा है. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 31 दिसंबर तक 1669 रुपए में सिलेंडर मिलता था, जो अब 1 मई तक बढ़कर 3099 रुपए में हो गया है. इसी साल कंपनियों ने जनवरी में 111 रुपए, फरवरी में 49.50 रुपए, मार्च में 141.50 रुपए और अप्रैल में 195 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है और अब 993 रुपए के साथ सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj