147 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर डाला डेरा, पहले सीन से थ्रिलर बन जाती है कहानी, प्राइम वीडियो पर बनी नंबर 1

Last Updated:December 20, 2025, 13:22 IST
Top Trending Film On OTT: ओटीटी की दुनिया में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों की भरमार है. आप जो चाहे, घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं. इन दिनों साल 2025 की एक मूवी ने ओटीटी पर कब्जा कर लिया है और नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. खून पीने वाले बेतालों की कहानी पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं, जिसमें कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त तड़का लगा है. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन अब वो ही फिल्म ओटीटी पर ऑडियंस की पहली पसंद बन गई है.
नई दिल्ली. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में खास जगह बना ली है. हर हफ्ते फिल्में रिलीज होती हैं और साथ ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट भी बदलती रहती है. इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर साल 2025 की एक फिल्म धमाल मचा रही है. पहले मिनट से ही फिल्म थ्रिलर बन जाती है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘थामा’ (Thamma).

यह साल 2025 की हॉरर कॉमेडी फिल्म है. इसमें आयुष्मान खुराना ने लीड रोल निभाया है, जबकि हीरोइन साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बनी हैं. उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल राम और फैसल मलिक फिल्म में अहम किरदारो में नजर आते हैं.

इसकी कहानी जर्नलिस्ट आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाता है, जहां एक भालू उस पर हमला करता है, लेकिन ताड़का (रश्मिका मंदाना) उसे बचा लेती है. भले ही आलोक भालू के हमले से बच जाता है, लेकिन फिर वह बेतालों की दुनिया में फंस जाता है.
Add as Preferred Source on Google

बेताल प्रजाति के लोग जानवरों का खून पीते हैं, लेकिन सैकड़ों साल पहले वे इंसानों का खूब पिया करते थे. बेतालों की अपनी एक अलग दुनिया है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता. इस बीच आलोक को ताड़का से प्यार हो जाता है, लेकिन जब उसे बेतालों की सच्चाई का पता चलता है, तो होश उड़ जाते हैं.

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का रोल निभाया है और वह यक्षासन के किरदार में नजर आते हैं. थामा के क्लाइमैक्स में आलोक और यक्षासन के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है और आखिर में हिंट दिया गया है कि इस फिल्म का सीक्वल भी जरूर आएगा.

आयुष्मान खुराना की यह मूवी 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वैसे उम्मीद के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई, लेकिन अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है.

हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा ने प्राइम वीडियो के टॉप 10 लिस्ट में कब्जा कर लिया है. लोग इस मूवी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और यही वजह है कि यह ओटीटी पर नंबर 1 बन गई है. अगर आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो अब आप इसका ओटीटी पर लुत्फ उठा सकते हैं.

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. यह मूवी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की मूवी 169 करोड़ की कमाई के साथ एवरेज साबित हुई. आईएमडीबी पर इस हॉरर कॉमेडी मूवी को 10 में से 6.1 रेटिंग मिली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 20, 2025, 13:21 IST
homeentertainment
पहले मिनट से थ्रिलर बन जाती है फिल्म, प्राइम वीडियो पर बनी नंबर 1



