Entertainment

2002 की हिट फिल्म, जिसके सभी गाने ब्लॉकबस्टर, नदीम-श्रवण का म्यूजिक, झूमा देता है जवां दिल

नई दिल्ली. ‘पहला नशा, पहला खुमार…’, ‘तुमसे मिलना बातें करना…’ और ‘आंखों से तूने ये क्या कह दिया…’ जैसे गानों ने जिस दौर में आशिकों को मोहब्बत में डूबना सिखाया. उसी दौर में एक और फिल्म आई थी, जिसके गानों ने कॉलेज जाने वाले हर आशिक की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना ली थी. साल 2002 में रिलीज हुई ‘ये दिल आशिकाना’ की कहानी भले ही आज के दौर की फिल्मों जैसी नहीं थी, लेकिन इसके गानों में वो जादू था, जो सीधे दिल तक पहुंचता था. ‘ये दिल आशिकाना…’ बजते ही मानो पुराने प्यार, कॉलेज की गलियां और अधूरी मोहब्बतें फिर आंखों के सामने घूमने लगती हैं.

करण नाथ और जीविधा शर्मा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन कुकू कोहली ने किया था. फिल्म 18 जनवरी 2002 को रिलीज हुई थी. कहानी करण और पूजा की प्रेम कहानी से शुरू होती है, लेकिन आगे चलकर आतंकवाद और हाईजैकिंग के घटनाक्रम में बदल जाती है. यानी पर्दे पर रोमांस के साथ एक्शन और थ्रिल का भी तड़का था. लेकिन इस फिल्म का सबसे बड़ा ‘मास्टरकार्ड’ साबित इसका म्यूजिक हुआ.  जिसको संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था.

नदीम-श्रवण के कमबैक से मचा तहलका

नदीम-श्रवण के इस कमबैक एलबम ने आते ही तहलका मचा दिया. वहीं, कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल की मखमली आवाजों में सजे गानों ने इस फिल्म को अमर बना दिया. ‘ये दिल आशिकाना’, ‘उठा ले जाऊंगा’, ‘आई एम इन लव’, ‘जब से मैं’ और ‘कॉलेज की लड़कियां’ जैसे गानों ने उस दौर के युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की. फिल्म के संगीत की कमान नदीम-श्रवण ने संभाली थी, जबकि गीत समीर ने लिखे थे. टाइटल ट्रैक को कुमार सानू और अलका याग्निक ने आवाज दी थी.

‘ये दिल आशिकाना’ का म्यूजिक एल्बम रहा ब्लॉकबस्टर

खास बात यह है कि ‘ये दिल आशिकाना’ का म्यूजिक एल्बम इतना चला कि बॉक्स ऑपिस इंडिया की मुताबिक करीब 16 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ यह 2002 के सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक एल्बम्स में शामिल रहा. यानी फिल्म से ज्यादा उसकी धुनों ने लोगों के दिलों में जगह बनाई. जिस दौर में बड़ी-बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही थीं, उस समय ‘ये दिल आशिकाना’ ने अपने म्यूजिक और ग्रिपिंग प्लॉट के दम पर वीकेंड्स पर हाउसफुल के बोर्ड लगवा दिए थे.

क्या है फिल्म का कहानी

फिल्म की कहानी में करण और पूजा की मुलाकात कॉलेज में होती है और दोनों के बीच प्यार पनपता है. लेकिन पूजा के भाई विजय और आतंकवादी संगठन से जुड़ी साजिश के चलते उनकी प्रेम कहानी मुश्किलों में फंस जाती है. पूजा जिस फ्लाइट से मुंबई जा रही होती है, उसे हाईजैक कर लिया जाता है और करण अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाने निकल पड़ता है.

कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब बात करते हैं बॉक्स ऑफिस की. फिल्म ने करीब 4.25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इसका भारत में नेट कलेक्शन लगभग 6.22 करोड़ रुपये रहा. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.43 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 10.57 करोड़ रुपये रहा. फिल्म ने पहले दिन करीब 47 लाख रुपये कमाए थे, जबकि पहले हफ्ते का कलेक्शन लगभग 2.57 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद भी फिल्म कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलती रही और कुल नेट कलेक्शन 6.21 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj