Teri Ishq Mein Review | Dhanush Kriti Sanon Movie | Teri Ishq Mein Public Reaction | Teri Ishq Mein Box Office | Kriti Sanon New Movie | Dhanush Acting Review

Last Updated:November 28, 2025, 16:21 IST
Teri Ishq Mein Review: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज के पहले दिन भले ही थिएटर्स में भीड़ कम दिखी, लेकिन दर्शकों ने धनुष की दमदार परफॉर्मेंस और कृति सेनन की शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस को खूब सराहा. सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी, म्यूजिक और इमोशन्स की तारीफ़ हो रही है, जिससे वर्ड-ऑफ-माउथ बढ़कर कलेक्शन में तेजी ला रहा है.
उदयपुर: कृति सेनन और धनुष की नई फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आज पूरे देश में रिलीज हो गई. पहले दिन थिएटर में भीड़ तो कम दिखाई दी, लेकिन जो लोग फिल्म देखने पहुंचे, उन्होंने इसे अच्छा और एंटरटेनिंग बताया. फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार एक लड़की की दीवानगी को बड़े ही इंटेंस तरीके से दिखाया गया है.
अक्सर फिल्मों में लड़कों के जुनूनी प्यार की कहानी देखने को मिलती है, लेकिन इस फिल्म में डायरेक्टर ने नजरिया बदल दिया है. यहां एक लड़की किस हद तक किसी से प्यार कर सकती है, उसे काफी भावुक अंदाज में दिखाया गया है.दर्शकों को यह नया एंगल पसंद आया.
कृति सेनन का रोल बहुत स्ट्रॉन्गछत्तीसगढ़ से उदयपुर घूमने आईं याशिका ने बताया कि .ये फिल्म लेडी कबीर सिंह जैसी लगती है. पहली बार किसी लड़की की दीवानगी इतनी गहराई से दिखाई गई है, उन्होंने कहा कि कृति सेनन का रोल बहुत स्ट्रॉन्ग है और पूरे वक्त ध्यान खींचे रखता है.
धनुष की एक्टिंग हमेशा की तरह कमाल की रही. लोग कह रहे हैं कि अतरंगी रे के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखना अच्छा लगा, उन्होंने अपने किरदार के दर्द और इमोशन को बहुत ही नैचुरल तरीके से निभाया है, जो फिल्म में जान डाल देता है. दर्शक जयेश ने बताया कि फिल्म का म्यूजिक और गाने भी काफी अच्छे हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी के इमोशनल हिस्सों में और गहराई जोड़ता है. रोमांटिक सॉन्ग्स भी फिल्म के माहौल को अच्छा बनाते हैं. कृति सेनन ने इस फिल्म में शानदार काम किया है.
फिल्म अच्छे कलेक्शन कर सकती हैउनका किरदार थोड़ा इमोशनल, थोड़ा मजबूत और काफी इंटेंस है. लोग उनकी एक्टिंग की बहुत तारीफ कर रहे हैं और इसे कृति के करियर का एक दमदार रोल बता रहे हैं. ‘तेरी इश्क में’ एक अच्छी रोमांटिक और इमोशनल फिल्म है. पहले दिन ज्यादा भीड़ नहीं रही, लेकिन दर्शकों की राय देखकर लगता है कि वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म अच्छे कलेक्शन कर सकती है.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
Location :
Udaipur,Rajasthan
First Published :
November 28, 2025, 15:15 IST
homeentertainment
भीड़ कम- लेकिन वाहवाही ज़बरदस्त! ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन जीता लोगों का दिल



